Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को शांति और ऊर्जा से भर देने वाला: PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- “नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है. माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है.”

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा और उपासना होती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें.” उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, “दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू. देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा.”

सुभाषित में कहा गया है, “जो देवी अपने करकमलों में जपमाला और कमंडल धारण करती हैं, अत्यंत श्रेष्ठ ब्रह्मचारिणी देवी मुझ पर प्रसन्न हों.”

इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मां अंबे का एक गीत भी शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है. माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है.”

सबकी मनोकामनाएं पूरी हों: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति श्लोक ‘दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू. देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा.” शेयर किया. उन्होंने आगे लिखा, “चैत्र नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस पर जगजननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका कल्याण हो. जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े. चारों ओर खुशहाली और आनंद का वास हो. सबकी मनोकामनाएं पूरी हों.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा अखिल सृष्टि पर बनी रहे, मां अपने सभी साधकों को साहस और संयम के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, जगज्जननी से यही प्रार्थना है.”

धैर्य, मार्गदर्शन और अटूट आत्मबल प्रदान करे मां

नवरात्रि के दूसरे दिन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, “पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में तप, संयम और आत्मज्ञान की ऐसी ज्योति प्रज्वलित करें, जो हर परिस्थिति में धैर्य, स्पष्ट मार्गदर्शन और अटूट आत्मबल प्रदान करे.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “जगत कल्याणी मां अंबे का द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है. मैया अपने भक्तों को अनंत फल देने वाली हैं. मां की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है. मैया की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना करता हूं.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर ज्ञान, तप और वैराग्य की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन. मां का यह अलौकिक स्वरूप कठिन संघर्षों के बीच भी धैर्य और संकल्प की शक्ति प्रदान करता है. मां की कृपा से हम सभी सदाचार के मार्ग पर चलते हुए लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहें. मां ब्रह्मचारिणी की असीम अनुकंपा से समस्त दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का संचार हो.”

नवरात्रि पर मनोज तिवारी का बड़ा धमाका! रिलीज हुआ भक्ति गीत ‘ममता की छांव’; फैंस बोले- ‘जय माता दी’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital