Bharat Express DD Free Dish

नवरात्रि पर मनोज तिवारी का बड़ा धमाका! रिलीज हुआ भक्ति गीत ‘ममता की छांव’; फैंस बोले- ‘जय माता दी’

Manoj Tiwari: नवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद और अभिनेता Manoj Tiwari ‘मृदुल’ ने अपना नया भक्ति गीत “ममता की छांव” रिलीज किया है. इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल Mridul Bhakti पर जारी किया गया है. जिसे भक्त और दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari: नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद, भोजपुरी गायक और अभिनेता Manoj Tiwari ‘मृदुल’ ने अपना नया भक्ति गीत “ममता की छांव” रिलीज किया है. इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल Mridul Bhakti पर जारी किया गया है. मां दुर्गा को समर्पित इस भजन को नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया गया, जिसे भक्तों और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

गाने के रिलीज होने की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने लिखा,

जय माँ जगदंबे… वासंतिक नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं. हमने मां को समर्पित एक नया भजन ‘ममता की छांव’ गाया है. इस भजन को सुनते हुए आप जगजननी मां और अपनी जन्म देने वाली मां दोनों का ध्यान कर सकते हैं.

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

उनके इस संदेश को फैंस ने काफी पसंद कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

18 मार्च को रिलीज हुए इस भक्ति गीत को अब तक यूट्यूब पर 71 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. दर्शक लगातार कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं और मनोज तिवारी को नवरात्रि पर इस खास भजन के लिए बधाई दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे भावुक और श्रद्धा से भरा गीत बताया है.

मनोज तिवारी ने लिखे हैं बोल

इस गाने के बोल डी ब्रूक और मनोज तिवारी ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसका संगीत वीके बीट्स ने दिया है. मिक्सिंग और कंपोजिंग का काम डी चंदू और डी ब्रूक्स ने किया है. वहीं गाने का निर्देशन नीरज कुमार राठी और सोनी सैनी ने किया है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुई जंग! इजरायल ने जलाया ‘पार्स गैस फील्ड’ तो ईरान ने कतर और सऊदी को किया लहूलुहान

“ममता की छांव” को सान्विका तिवारी के प्रोडक्शन में तैयार किया गया है, जिसमें सुरभी तिवारी प्रोड्यूसर हैं. नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ यह भजन श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब शेयर किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read