Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Dussehra 2023: देश भर में दशहरे की धूम, सीएम योगी के साथ ही कई नेताओं ने दी बधाई, आज होगा रावण दहन

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है, “यह महापर्व सबके अंतस में धर्म, सत्य, अच्छाई और न्याय की स्थापना के लिए अथाह प्रेरणा भरे, यही कामना है, जय श्री राम.”

फोटो-सोशल मीडिया

Dussehra 2023: देश भर में विजयादशमी (दशहरा) त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शारदीय नवरात्र के सम्पन्न होने के बाद प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है और लोगों को ये याद दिलाया जाता है कि बुराई चाहे कितनी ही शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है. इसी के साथ इस त्योहार के माध्यम से लोगों को सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने का भी संदेश दिया जाता है. बता दें कि इसी दिन से हिंदू घरों में दीपावली त्योहार की भी तैयारी शुरू हो जाती है. तो वहीं इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के नेताओं ने प्रदेश के साथ ही पूरे देश की जनता को बधाई दी है.

यूपी सीएम ने दी बधाई

मंगलवार की सुबह ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है, “यतो धर्मस्ततो जयः, धर्म व न्याय की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व ढेरों मंगलकामनाएं. यह महापर्व सबके अंतस में धर्म, सत्य, अच्छाई और न्याय की स्थापना के लिए अथाह प्रेरणा भरे, यही कामना है, जय श्री राम.”

ये भी पढ़ें- आज विजयादशमी पर जानें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा, इन मुहूर्त में भूलकर भी न करें कोई काम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी न केवल पूरे देश बल्कि अपने प्रदेशवासियों को भी विजयादशमी की बधाई दी है और कहा है ” विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. सभी नागरिकों को इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है, “आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये, स कालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धये, अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

सपा नेता शिवपाल यादव ने दी शुभकामनाएं

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई है और कहा है,”समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” देश और प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी विजयादशमी पर बधाई दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital