Bharat Express DD Free Dish

Delhi में Horror Killing! देवर से इश्क में महिला ने अपने पति की करंट लगाकर कर दी हत्या

Delhi News: दिल्ली के द्वारका से एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी और चचेरे देवर के साथ मिलकर पति को करंट देकर मार डाला. जानिए कैसे इंस्टाग्राम चैट से खुला राज….

Delhi Crime

Delhi News: दिल्ली के द्वारका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पत्नी ने अपने प्रेमी और चचेरे देवर के साथ मिलकर पति को बेहरमी से मार डाला. दरअसल 36 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन जब परिवार को एक मोबाइल चैट हाथ लगी, तो पूरा सच सामने आ गया. पहले यह मामला एक हादसे के तौर पर सामने आया था, लेकिन अब इसमें धोखा, प्रेम प्रसंग और साजिश की परतें खुल रही हैं.

परिवार वालों के अनुसार, करण देव अपनी पत्नी सुष्मिता और 6 साल के बेटे के साथ ओम विहार फेस-1 में रहते थे. जी हां ये मामला 13 जुलाई का है, जब सुबह सुष्मिता ने करण के माता-पिता को कॉल करके बताया कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश हो गया है. आनन-फानन में परिवार करण को पास के मग्गो अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चूंकि परिवार ने इसे एक हादसा माना, इसलिए उन्होंने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात कही.

शुरुआत में मौत को एक दुर्घटना माना गया और परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने का फैसला किया. लेकिन दिल्ली पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला लिया, खासकर इसलिए क्योंकि मृतक की उम्र काफी कम थी और परिस्थितियां साफ नहीं थीं. हालांकि, करन की पत्नी और उनका चचेरा भाई राहुल पोस्टमॉर्टम के खिलाफ थे. पुलिस ने बिना देर किए शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया.

नींद की गोलियों और करंट से रची गई हत्या की साजिश

शक तब गहराया जब तीन दिन बाद करण के छोटे भाई कुनाल को राहुल ने एक दिन किसी काम से अपना मोबाइल दिया. इसी दौरान कुनाल की नजर राहुल और सुष्मिता की बातचीत पर पड़ी. कुणाल ने पुलिस को एक इंस्टाग्राम चैट भी दिखाई, जिसमें सुष्मिता और राहुल ने मिलकर करन को मारने का प्लान बनाया था.

इन चैट्स में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और वे करन को रास्ते से हटाना चाहते थे. उन्होंने करन को रात के खाने में 15 नींद की गोलियां दीं और जब वह बेहोश हो गया, तो उस पर करंट लगाकर उसकी जान ले ली, ताकि मामला एक हादसा लगे. चैट में यह भी पाया गया कि दोनों ने गूगल पर यह तक सर्च किया था कि नींद की गोलियां कितनी देर में असर करेंगी. जब करन अधमरा था, उस समय सुष्मिता ने राहुल से कहा कि वह “थोड़ी देर सोना चाहती है”.

मोबाइल चैट से खुला हत्या का गहरा राज

पुलिस ने जांच के बाद सुष्मिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपने गुनाह कबूल भी कर लिए हैं. उसने बताया कि करन अक्सर उस पर हाथ उठाता था, खासकर करवाचौथ से एक दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था. इसके अलावा, वह उस पर पैसों के लिए दबाव डालता था, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई थी.

पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि सुष्मिता और राहुल पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे और करण को रास्ते से हटाकर एकसाथ जिंदगी बिताने के साथ-साथ उसकी संपत्ति हड़पना चाहते थे. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और केस की तह तक जाने के लिए जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: 500 करोड़ की ठगी, हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और रहस्यमयी हवेली! कौन है यह जालसाज जिसने पुलिस की भी उड़ाई नींद?

Also Follow Bharat Express on Twitter X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read