Bharat Express DD Free Dish

500 करोड़ की ठगी, हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और रहस्यमयी हवेली! कौन है यह जालसाज जिसने पुलिस की भी उड़ाई नींद?

Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु में 500 करोड़ की ठगी करने वाले हाई-प्रोफाइल ठग रोहन सलदान्हा की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गई है. उसके बंगले में मिले गुप्त कमरे, हाईटेक सिस्टम और छिपे तहखानों ने पुलिस को भी चौंका दिया.

Karnataka News

Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु शहर में पुलिस (Karnataka Police) ने एक बड़े ठग रोहन सलदान्हा को गिरफ्तार किया है, जिस पर 500 करोड़ रुपये की भारी-भरकम घोटाले करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसने अमीर कारोबारियों को फर्जी लोन और ज़मीन के सौदों का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए है. मामले को लेकर जब पुलिस ने उसकी आलीशान घर पर छापा मारने पहुंची, तो वहां जो मिला उसने सभी के होश उड़ा दिया.

जांच के दौरान पुलिस को बंगले में कई गुप्त कमरे और रहस्यमय दरवाजों का नेटवर्क मिला. यह बंगला बाहर से तो एक आम घर जैसा लगता है, लेकिन अंदर से यह पूरी तरह हाईटेक है. उसके इस घर में कई तरह के सीक्रेट रूम मिले हैं इसके अलावा तहखाने, CCTV कैमरे और छिपे रास्तों का ऐसा जाल था जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. जानें कौन हैं ये शख्स, जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा…(Karnataka News)

जमीन सौदों से 500 करोड़ की ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहन सलदान्हा 50 लाख से लेकर 4 करोड़ तक की रकम के फर्जी लोन और प्रॉपर्टी डील के नाम पर लोगों को ठगता था. पुलिस को उसके घर से तीन महीनों में किए गए करीब 40 करोड़ रुपये के बैंक ट्रांजैक्शन मिले हैं. इसके अलावा, भारी मात्रा में विदेशी शराब और कीमती पौधों का भी जखीरा बरामद हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, वह लोगों को 500 करोड़ तक के लोन और फायदेमंद प्रोजेक्ट्स में निवेश का लालच देता था. उसके झांसे में आकर लोग पहले एडवांस फीस जमा कराते थे, जिसके बाद वह अचानक गायब हो जाता था. अपने ठिकानों से फरार होने के लिए वह अपने घर में बने गुप्त रास्तों का इस्तेमाल करता था, यहां तक कि उसके बेडरूम में भी एक सीक्रेट एग्ज़िट था, जो तहखाने की ओर खुलता था.

हर अलमारी के पीछे था एक रहस्य (Karnataka Scam)

बाहर से देखने पर रोहन का बंगला एक सामान्य घर की तरह नजर आता है, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और ही है. पुलिस को वहां हाई-टेक सुरक्षा सिस्टम, छिपे कमरे, दुर्लभ पौधे (जिनकी कीमत 2 से 4 लाख रुपये के बीच है), महंगी शराब और पुरानी शैंपेन की बोतलें मिली हैं. हर अलमारी के पीछे एक सीक्रेट स्पेस बना हुआ था. पुलिस अब उन सभी लोगों से सामने आने की अपील कर रही है जो इस ठग की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं.

ये भी पढ़ें: वन विभाग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, वसंत कुंज रिज में फर्जी अनुमति से पेड़ों की कटाई

Also Follow Bharat Express on Facebook 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read