Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP के सोनभद्र में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

धरती हिलने के बाद लोग अपने घरों से निकल आए. वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है.

Earthquake

सोनभद्र में भूकंप के झटके

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भूकंप के झटके लगे हैं. धरती हिलने के बाद लोग अपने घरों से निकल आए. वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है.

बता दें कि भारत में असम, मिजोरम और मणिपुर जैस पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों में बीते कुछ महीनों से लगातार आ रहे भूकंपों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. संबंधित अधिकारी भी इसे लेकर चिंतित हैं. भूकम्पविज्ञानियों के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्र दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रोन क्षेत्र है.

भूकंप आने की वजह

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital