प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल कार्यालय ने 23 मई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मेसर्स जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल), मेसर्स जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) और इनसे जुड़ी अन्य संस्थाओं के खिलाफ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.
कई जगहों पर की गई छापेमारी
इस तलाशी में जेएएल, उसकी सहयोगी संस्थाओं और उनके प्रमोटरों व निदेशकों के कार्यालयों और परिसरों को शामिल किया गया. साथ ही जेएएल के प्रमुख व्यावसायिक सहयोगियों — मेसर्स गौरसंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स गुलशन होम्ज़ प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स महागुन रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों में भी छापेमारी की गई.
1.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त
तलाशी के दौरान ईडी को कई आपराधिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कुल 1.70 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. ईडी की इस कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



