Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में ईडी की दबिश, संजीव लाल के चैंबर से ईडी ने बरामद किया कैश

ईडी की टीम संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में पहुंची जहां मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित सरकारी चैम्बर की तलाशी ली गई.

ईडी की छापेमारी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Ranchi: झारखंड में छह मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ईडी की टीम ने बुधवार को फिर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में पहुंची जहां मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित सरकारी चैम्बर की तलाशी ली गई.

ड्रॉवर से मिले 2 लाख से अधिक रुपए

तलाशी के दौरान ईडी को चैंबर में एक ड्रॉवर से 2 लाख से अधिक रुपए मिलने की सूचना है. कार्यालय के अन्य कर्मियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई. बंद कमरे में पूछताछ हुई. ईडी के डिप्टी डायरेक्टर कपिल राज भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और कुछ देर बाद वहां से निकल गए.

इसे भी पढ़ें: सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी के बाद मचा था बवाल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital