Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ में कई अफसरों और कारोबारियों के घर ED की रेड

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी

भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए ED ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों छापेमारी की है.छापेमारी का ये सिलसिला सुबह से ही चल रहा है.इस बार ईडी ने राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा है.इन सबके के घर पर छापेमारी की जा रही है.गौरतलब है कि इनमें से कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं जिनके ठिकानों पर इससे पहले आयकर विभाग भी छापेमारी कर चुका है. छत्तीसगढ़ में इस बार ईडी ने दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद सहित कई जगहों पर छापा मारा है.

सबसे खास बात ये है कि दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की OSD सौम्या चौरसिया,रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू,महासमंद में अग्नि चंद्राकर,सूर्यकांत तिवारी,खनन प्रमुख जेपी मौर्य,नवनीत तिवारी,प्रिंस भाटिया और सुनील अग्रवाल के ठिकानों ईडी ने रेड मारी है.अभी छापेमारी में क्या हासिल हुआ ,ये जानकारी नहीं मिली है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital