Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटिगो मार्टिन पर ED का शिकंजा, तमिलनाडु, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में कई जगहों चल रही छापेमारी

सैंटिगो मार्टिन करीब 1368 करोड़ के चुनावी इलेक्ट्रॉल बॉन्ड खरीदने की वजह से चर्चा में आए थे. ईडी की कार्रवाई पहले भी हुई है.

ED Raid

ED की छापेमारी जारी.

लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटिगो मार्टिन और उसके सहयोगियों के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा तमिलनाडु, सिक्किम और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है.

करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

सैंटिगो मार्टिन करीब 1368 करोड़ के चुनावी इलेक्ट्रॉल बॉन्ड खरीदने की वजह से चर्चा में आए थे. ईडी की कार्रवाई पहले भी हुई है. जिसमें ईडी ने लॉटरी किंग से जुड़े 61 फ्लैट्स, 82 प्लॉट समेत कोयम्बटूर स्थित 119.6 करोड़ रुपये मूल्य के6 प्लॉट भी जब्त कर चुकी है. मार्टिन कोयम्बटूर में बैठकर कुछ राज्यों में सरकारी लॉटरी का काम संभालता है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘थप्पड़ कांड…बवाल फिर आगजनी’, पुलिस कस्टडी से नरेश मीणा को छुड़ा ले गए समर्थक, कई गाड़ियों में लगाई आग

लॉटरी किंग मार्टिन का घर कोयंबटूर जिले के थुडियालूर के पास वेल्लकिनार इलाके में है. मार्टिन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और मार्टिन ग्रुप ऑफ कंपनीज कॉरपोरेट कार्यालय पास में ही है. इसके अलावे मार्टिन विभिन्न राज्यों में लॉटरी व्यवसाय चलाने के लिए चर्चित है. केरल सहित कई राज्यो में लॉटरी लोकप्रिय है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism