Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में शिक्षा विभाग ने दिया अजीबोगरीब निर्देश, अब रविवार को भी खुले रहेंगे स्कूल

अध्यापकों का कहना है कि यदि अति महत्वपूर्ण कार्य है तो विद्यालय खोलने से परहेज नहीं है, किंतु सामान्य कार्य जिन्हे आगामी दिवस में भी किया जा सकता है.

primary school

प्राथमिक विद्यालय

UP News: भारत को जब सोने की चिड़िया और विश्वगुरु कहा जाता था उस दौर में गुरुकुलों का विशेष महत्व था. शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता था और शिक्षक भी छात्रों के भविष्य को संवारने के कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते थे लेकिन समय के साथ जो बदलाव आया है उससे हर कोई भली भांति परिचित है. अध्यापको से अध्यापन का काम कराने के साथ – साथ हर एक वह काम करा लिया जाता है जिसे किसी अन्य विभाग के कर्मचारी करने को तैयार नहीं होते.

यूपी के शिक्षा विभाग (Education Department) के महकमे में कई कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्दनेजर उत्तर प्रदेश में रविवार (Sunday) को भी स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है. राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक यूपी में रविवार को कुछ कार्यक्रमों के चलते स्कूल बंद नहीं रखना है. महानिदेशक (DG) स्कूल शिक्षा एवं निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण विजय किरन आनंद (Vijay Kiran Anand) ने रविवार की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है.

आपको बता दें की मोहर्रम 29 जुलाई 2023 के अवकाश के दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की वर्षगांठ पर विद्यालय खुलवाया गया वहीं रविवार 13 अगस्त 2023 को अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर विशेष भोजन के लिए विद्यालय खुलवाया गया था.

23 अगस्त शाम 5:15 पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग दिखाने के लिए विद्यालय खोला गया तत्पश्चात आगामी दिवस में 3 व 10 सितम्बर रविवार को 6 सितंबर को, चेहल्लुम और 7 सितंबर को, जन्माष्टमी को 04 अवकाश के दिनों में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु आदेश है, ऐसी स्थिति में अध्यापक जो रविवार या अवकाश के दिन अपने परिवार पत्नी बच्चों माता-पिता की आवश्यकताओं के अलावा अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समय निकालता था.

अध्यापकों का कहना है कि यदि अति महत्वपूर्ण कार्य है तो विद्यालय खोलने से परहेज नहीं है, किंतु सामान्य कार्य जिन्हे आगामी दिवस में भी किया जा सकता है. उनके लिए विद्यालय खोले जाने का क्या औचित्य हो सकता है? उनका कहना है कि यदि विद्यालय खुलवाते भी हैं तो उसका प्रतिकार अवकाश दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital