Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर भारत में घने कोहरे का असर, दिल्ली आ रहीं 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं पर भारी असर पड़ा है. कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आई है, जिसके चलते 26 ट्रेनें आज दिल्ली के लिए देरी से चल रही हैं.

Train Running Status

घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली ये 26 ट्रेनें हुईं लेट

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं पर भारी असर पड़ा है. कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आई है, जिसके चलते 26 ट्रेनें आज दिल्ली के लिए देरी से चल रही हैं. रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों में से कुछ 1 से 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं. सुबह 6 बजे तक की स्थिति के अनुसार, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 165 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 137 मिनट, ब्रह्मपुत्र मेल 193 मिनट, और महाबोधि एक्सप्रेस 228 मिनट देरी से चल रही हैं. वहीं, पटालकोट एक्सप्रेस 336 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस 482 मिनट तक लेट है.

घने कोहरे के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति को धीमा कर दिया गया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेन के अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लें.

26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं*

-भारत एक्सप्रेस 

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read