देश

Election 2024: “दलित की बेटी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो जाए विपक्ष, अभी तक PM की कुर्सी पर कोई दलित नहीं बैठा”, ओम प्रकाश राजभर ने उठाया नया मुद्दा

OP Rajbhar on 2024 elections: 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का समय बचा हुआ है. इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं. वहीं केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष होने की कोशिश में लगा हुआ है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश में सक्रिय सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने प्रधानमंत्री पद के लिए एक नए दावेदार की ताल ठोक दी है. उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का मुद्धा उठाया है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा है कि एक दलित की बेटी, मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए. मायावती को PM बनाने के लिए सब एक हों. अखिलेश यादव, नीतीश कुमार और लालू यादव सबको एक होना चाहिए. मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सुभासपा अध्यक्ष और जहूराबाद विधायक ओपी राजभर ने कहा कि अभी तक पीएम की कुर्सी पर कोई दलित नहीं बैठा है. इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि  “पिछड़ों के नेता अखिलेश यादव आज भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ गोल बना रहे हैं. अगर अकल है, तो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा करो.”

यह भी पढ़ें-   “मोदी हटाओ देश बचाओ”, AAP ने देशभर में PM मोदी के खिलाफ 11 भाषाओं में लगाए पोस्टर

वहीं प्रदेश में हो रहे अखंड रामायण पाठ पर ओपी राजभर ने कहा कि “हम खुश होंगे जब यहां तेलंगाना की तरह फ्री शिक्षा हो. हम हनुमान जी के वंशज हैं. सीएम ने भी कहा था हनुमान जी दलित थे. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हम पूरी तरह तैयार है. दलित की बेटी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी दलों को आगे आना चाहिए. मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है.” ये सभी बातें उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कही हैं.

किस तरफ जाएंगे ओपी राजभर ?

ओपी राजभर की गिनती उन नेताओं में की जाती है. जो एक तरफ नहीं रहते. वह हाल में सपा से अलग हुए हैं और फिलहाल उनके कभी बीजेपी तो कभी बसपा में जाने के कयास लगते रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह बसपा की तरफ झुकते हुए नजर आ रहे हैं. अब इससे भी कयास लगना शुरू हो गए हैं कि वो 2024 में बहुजन समाज पार्टी के साथ जा सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

5 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

6 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

8 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

18 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

30 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

42 minutes ago