Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: SIR में चुनाव आयोग का चौंकाने वाला खुलासा: वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के लोगों के नाम

Bihar News: बिहार में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जारी है. इस दौरान चुनाव आयोग ने चौंका देने वाला खुलासा किया है.

Bihar News: बिहार में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जारी है. इस दौरान चुनाव आयोग ने चौंका देने वाला खुलासा किया है. सूत्रों की माने तो बिहार में हर घर जाकर BLO फॉर्म भरवा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार से अवैध लाए गए लोगों को चिन्हित किया है.

अंतिम सूची कब प्रकाशित होगी ?

अब सवाल उठता है कि घुसपैठियों के नाम प्रकाशित किए जाएंगे या नहीं? सूत्रों के अनुसार, 30 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, लेकिन इसमें उनके नाम शामिल नहीं होंगे. कयास लगाया जा रहा है कि आयोग इस संख्या के आंकड़े को 30 सितंबर तक सामने लाएगा. बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

कितने लोगों ने दी जानकारी ?

चुनाव आयोग ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने जानकारी दे दी है. जितनी भी जानकारी सामने आई है, उसमें जरूरी दस्तावेज जैसे कि नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर और वोटर पहचान पत्र के साथ जमा कर दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने इस काम के लिए 25 जुलाई को अंतिम तिथि घोषित की है. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि तय समय से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read