Bharat Express DD Free Dish

‘इनोवेशन से आगे बढ़ रहा है देश…’, इंजीनियर दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया श्रद्धांजलि देते हुए क्या बोले अमित शाह?

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी और देश के इंजीनियरों को शुभकामनाएं दीं.

Engineers Day

Engineers Day 2026: ‘आधुनिक भारत’ के निर्माता और महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती (राष्ट्रीय अभियंता दिवस) के अवसर पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सर एम. विश्वेश्वरैया को नमन किया और देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

‘इंजीनियरों के इनोवेशन से भारत की प्रगति’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में देश के इंजीनियरों के योगदान को सराहा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर लिखा कि इंजीनियर दिवस पर हमारे सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लगातार इनोवेशन भारत की प्रगति और निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हैं. महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान ने अत्यंत अहम भूमिका निभाई है.”

प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री ने भी जताया आभार

इंजीनियर दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के इंजीनियरों के जज्बे को सलाम किया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे इंजीनियरों की काबिलियत और लगन भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही है और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती दे रही है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उत्तराखंड में जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’, सीएम धामी ने की अपील

आधुनिक भारत के शिल्पकार को देशभर में नमन

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और अन्नपूर्णा देवी समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को नमन किया. सभी दिग्गजों ने एक सुर में कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले इंजीनियरों का समर्पण राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read