Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक चुनाव में नाटू-नाटू सॉन्ग की एंट्री, BJP ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग की धुन पर बताईं पीएम मोदी की उपलब्धियां

Karnataka Election: बीजेपी ने अपने वोटरों को लुभाने के लिए ‘नाटू-नाटू’ गाने को ही अपने प्रचार का माध्यम बना लिया है. वहीं गाने में नाटू-नाटू की जगह मोदी-मोदी कहते हुए बीजेपी का प्रचार किया जा रहा है.

BJP Natu Natu Prachar

बीजेपी ने नाटू-नाटू गाने को लेकर बनाया अपने प्रचार का विडियो

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव के करीब आते ही पार्टियां अलग-अलग अंदाज से वोटरों को लुभाने में लगी हुई है. ऐसे में बीजेपी के प्रचार करने का राज्य में एक अलग ही अंदाज दिखा. RRR के गाने नाटू-नाटू को आस्कर मिलने के बाद भारते के लोगों में जहां खुशी का माहौल है वहीं बीजेपी ने अपने वोटरों को लुभाने के लिए ‘नाटू-नाटू’ गाने को ही अपने प्रचार का माध्यम बना लिया है. कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए भाजपा ने इसे अपना माध्यम चुना है. गाने के स्टेप्स भी नाटू-नाटू की तरह ही है.

रेडियो पर बजता दिखा गाना

शुरुआत में चाय की दुकान पर एक आदमी पीएम मोदी का पोस्टर लगाता हुआ दिखता है. उसके बाद दुकान पर मौजूद एक ग्राहक इसे लेकर कुछ कहता है तभी दुकानदार यह गाना अपने रेडियो पर बजा देता है. जिसके बाद कुछ लड़के और उनकी देखा देखी लड़कियां गाने में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए इस गाने पर डांस करने लगती हैं. इसके बाद वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखने लगता है. इसके अलावा उन्हें देख जहां एक बुजुर्ग महिला थिरकने लगती है वहीं दुकान वाला भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाता.

इसे भी पढ़ें: ‘इससे सच्चाई नहीं बदलेगी…” अमित शाह के अरुणाचल दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति तो भारत ने दिया दो टूक जवाब

गाने में मोदी-मोदी

गाने में नाटू-नाटू की जगह मोदी-मोदी कहते हुए बीजेपी का प्रचार किया जा रहा है. गाने के वीडियो में सरकार की कई परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जोर देते हुए पिछले तीन सालों में उसकी प्रमुख उपलब्धियों जैसे मेट्रो लाइनों, शिवमोग्गा हवाई अड्डे, बेंगलुरु – मैसूर एक्सप्रेसवे और दूसरी कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है.

गाने के स्टेप्स भी नाटू-नाटू की तरह ही है. सोशल मीडिया पर यह बीजेपी का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. राज्य में बीजेपी का यह गाना मतदाताओं को रिझाने में कितना कामयाब होता है यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा. फिलहाल कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म और वर्चुअल तरीके से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital