Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Kanjhawala Case: 6 महीने पहले भी हादसे में बाल-बाल बची थी अंजलि, कंझावला केस में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Car Accident: अंजलि के परिजनों ने दावा किया कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में करीब 6 महीने पहले किसी कार चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी थी. जिसमें अंजलि बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसको सर पर चोट आई थी.

Delhi Car Accident

अंजलि का 6 महीने पहले भी हुआ एक्सीडेंट (फोटो ट्विटर)

Delhi: दिल्ली के कंझावला कार हादसे पर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस की 18 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं. इसी बीच मृतका (अंजलि) के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. अंजली के परिजनों ने बताया की उसका 6 महीने पहले भी एक एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें अंजलि बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसकी जान बाल-बाल बची थी. मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि करीब 6 महीने पहले जब अंजलि अपनी स्कूटी से जा रही थी तो किसी ने उसको जोरदार टक्कर मार दी थी.

अंजलि के परिजनों ने दावा किया कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में करीब 6 महीने पहले किसी कार चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी थी. जिसमें अंजलि बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसको सिर पर चोट आई थी. जिसकी वजह से अंजलि के सिर के ऑपरेशन की नौबत आ गई थी. उस दौरान अंजली को 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अंजलि की स्कूटी को टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया था. जिस पर अंजलि के परिजनों ने इस हादसे को लेकर पुलिस में शिकायत भी की थी.

ये भी पढ़ें-  VIRAL: कानपुर में दारोगा ने बीजेपी नेता पर बरसाए दनादन थप्पड़, BJP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

स्वाति मालीवाल ने निधि की भूमिका पर खड़े किए सवाल

वहीं इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अंजलि की दोस्त निधि की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में निधि के गांजा तस्करी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है. जिस पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा,” निधि पर जो गांजा तस्करी की FIR दो साल पहले यूपी में दर्ज हुई थी, उस पर निधि ने पुलिस को बताया कि वो दीपक नाम के शख्स के लिए गांजा तस्करी करती थी. अंजलि की हत्या में से एक आरोपी का नाम भी दीपक है. क्या ये दोनों दीपक एक हैं? क्या निधि अंजलि के हत्यारों को पहले से जानती थी.

वहीं दिल्ली पुलिस आज शुक्रवार को निधि को लेकर उन जगहों पर पहुंची जहां दोनों उस दिन गईं थीं. पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच से कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital