Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prayagraj: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश की फेसबुक आईडी हुई हैक, पोस्ट की गई अश्लील फोटो, लोगों ने किया ट्रोल

UP News: योगेश मौर्य ने आरोप लगाया है कि, साइबर क्रिमिनल्स उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की है.

योगेश मौर्य (फोटो सोशल मीडिया )

Prayagraj: राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों व राजनीतिक दलों की फेसबुक आईडी हैक करने का सिलसिला लगातार जारी है. हाल ही में निषाद पार्टी के अधिकारिक फेसबुक अकाउंट को हैकर्स ने हैक कर लिया था तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि हैकर्स ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश का पेज हैक कर लिया है. यही नहीं हैकर्स ने अश्लील फोटो भी पोस्ट कर दी है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है तो वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे इंजीनियर बेटे योगेश कुमार मौर्य का फेसबुक पेज हैक करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. फेसबुक पेज हैक करने के बाद हैकर्स ने अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी है, जिससे मौर्य परिवार परेशान है. योगेश ने प्रयागराज पुलिस के साइबर सेल और साइबर क्राइम लखनऊ में शिकायत की है. इनके पेज पर छह लाख 95 हजार फालोवर हैं, जबकि वह खुद 60 फेसबुक अकाउंट और पेज को फालो करते हैं. एक ही हफ्ते के अंदर फेसबुक हैक करने की सामने आई इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कम्प मचा दिया है. साइबर क्राइम की तेजी से बढ़ती संख्या से सोशल मीडिया यूजर्स चिंतित हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: निषाद पार्टी का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक, नाम बदलकर हैकर कर रहे हैं ऑपरेट, मामला दर्ज

इस सम्बंध में योगेश मौर्य ने मीडिया को जानकारी दी है कि, उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को पत्र लिखकर की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. योगेश मौर्य ने बताया कि, देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर उनके फेसबुक पेज से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी, जिसे देखने के बाद उनको फेसबुक प्रोफाइल के हैक होने का अंदेशा हुआ. इसके बाद उन्होंने कई बार रिकवरी की कोशिश की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली. उन्होंने आरोप लगाया है कि, साइबर क्रिमिनल्स उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के साथ योगेश मौर्य ने दावा किया कि, उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की है, लेकिन लोग उनका पोस्ट समझकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. तो दूसरी ओर इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि वह आईपी ऐड्रेस के जरिए मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital