Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kisan Garjana Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में जुट रहे 50 हजार किसान, जानिए क्या है RSS के सहयोगी संगठन BKS की मांग

Kisan Garjana Rally: भारतीय किसान संघ अपनी कई मांगों को लेकर गर्जना रैली निकाल रहा है. किसानों की रैली को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है.

Kisan Garjana Rally

'किसान गर्जना' रैली में शामिल किसान

Edited by Nitish Pandey

Kisan Garjana Rally: देश राजधानी दिल्ली में एक बार किसान कूच कर रहे हैं. हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से किसान आज दिल्ली आ रहे हैं. किसानों की वर्तमान स्थिति में सुधार समेत कई मांगों को लेकर किसान सगंठन गर्जना विरोध मार्च निकालेगा. इस रैली से कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. किसान रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय किसान संघ (BKS) किसानों की स्थिति में सुधार के साथ कई मांगों को लेकर दिल्ली में किसान गर्जना विरोध मार्च (Kisan Garjana Rally) निकालेगा. भारतीय किसान संघ का कहना है कि फल, सब्जियां, अनाज, दूध इत्यादि उपलब्ध कराने वाले किसान आज अपनी कृषि उपज का पर्याप्त मूल्य न मिलने से बहुत निराश हैं और इसके कारण आत्महत्या कर रहे हैं. इसके साथ ही बीकेएस की ओर से कई मांगें की गई हैं.

दिल्ली बॉर्डर पर लगे किसान रैली के पोस्टर

किसान गर्जना रैली (Kisan Garjana Rally) में करीब 50 हजार किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. दिल्ली की अलग-अलग बॉर्डर पर किसान गर्जना रैली के होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं.

क्या है किसानों की मांग

भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के महासचिव मोहिनी मोहन मिश्रा ने बताया कि किसानों से जुड़ी मांगों को दिल्ली में रैली कर अपना विरोध जताया जाएगा, जिसमें 600 जिलों के किसान शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बीकेएस की मांग है कि केंद्र सरकार को कृषि उपज पर जीएसटी नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा संगठन सभी कृषि उपज को जीएसटी से मुक्त करने की मांग भी कर रहा है.

ये भी पढ़ें : PM मोदी पर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारत ने पाक को लगाई लताड़, बीजेपी का पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर हल्ला बोल

बीकेएस के महासचिव ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की मांग भी उठाई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital