Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Farooq Abdullah: “श्रीराम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं…”, मंदिर के उद्घाटन से पहले फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान

Farooq Abdullah: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Farooq Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच उद्घाटन से पहले सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है. विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोल रही है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने मंदिर के उद्घाटन पर देशवासियों को बधाई दी है.

“राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व के हैं”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस दौरान कहा कि राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व के हैं. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि श्रीराम केवल हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. वह पूरे विश्व के भगवान हैं. उन्होंने भाईचारे का संदेश पूरे जगत को दिया है.

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि “एक बात जो बहुत जरूरत जरूरी है कि भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है. मैं उन सबको जिन्होंने इसकी कोशिश की कि उनका मंदिर बने और वह तैयार हो गया है, उनको मुबारकबाद देता हूं. भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के राम नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व के हैं.”

“श्रीराम ने कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की”

पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि भगवान राम ने भाईचारे की बात की. उन्होंने एक-दूसरे की मदद का संदेश दिया. श्रीराम ने कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की. चाहे वो किसी भी धर्म, जाति का रहा हो, उसकी जुबान क्या है, इसका उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया. एक यूनिवर्सल मैसेज दिया.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर पर चढ़ाया जाएगा ‘अजय बाण’, देखें भव्य झलक

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में हुई आतंकी घटनाओं में सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया. इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने फिर से पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की. उन्होंने कहा कि पड़ोसी से दोस्ती और बातचीत होनी चाहिए. साथ ही ये भी नहीं भूलना चाहिए कि दोनों देश परमाणु संपन्न देश हैं.

अयोध्या दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 दिसंबर) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने रामनगरी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात हीय. इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या से देश के कई शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन के अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम जंक्शन से रवाना किया. इसके अलावा पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital