होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी की इनसाइड तस्वीरें ( Image Source : Instagram )
Alanna Panday Wedding Photos: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे और डैनी पांडे की बेटी अलाना पांडे ने शादी कर ली है. उन्होंने प्रेमी और अमेरिकी फिल्म निर्माता इवोर मैकक्री से शादी की है. दोनों ने 16 मार्च 2023 को मुंबई में शादी की थी. इस शादी की पहली तस्वीर और वीडियो भी सामने आ गया है. अलाना ने जहां शादी में सफेद लहंगा पहना था, वहीं इवर की शेरवानी भी दुल्हन से मैच कर रही थी. आइए दिखाते हैं अलाना पांडे की शादी की तस्वीरें.
अलाना पांडे की शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन वीडियोज और तस्वीरों में दुल्हन बनी अलाना पांडे व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और साथ-साथ घूमे.
अलाना पांडे ने पिछले साल बॉयफ्रेंड से सगाई की थी. अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है. इस शादी में बॉलीवुड के जग्गू दादा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, महिमा चौधरी, एली अवराम, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, भावना पांडे से लेकर सलमान खान की भांजी अलीजेह और बहन अलवीरा अग्निहोत्री पहुंचे.
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के फैंस के लिए बड़ी खबर, 22 मार्च से इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म पठान
आइवोर का पूरा नाम एडवर्ड इवोर मॅकक्रे वी है जो पेशे से एक अमेरिकी फिल्म निर्देशक और फोटोग्राफर हैं. उनका जन्म 26 नवंबर को हुआ है. वह अमेरिका में माउंट वर्नोन के निवासी है. उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में अपनी पढ़ाई की है.
बता दें कि अलाना के इस खास मोके पर अनन्या पांडे अपने पैरेंट्स चंकी पांडे और भावना पांडे के साथ पहुंची थीं. वहीं इस अवसर पर मनीष मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री सहित तमाम सेलेब्स भी मौजूद थे. अलाना के ‘फेरों’ की रस्म निभाते हुए कुछ इनसाइड वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे है जिनसे अलाना की ग्रैंड ड्रीमी वेडिंग की झलक देखने को मिली है.
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…