Bharat Express DD Free Dish

इधर GST से लाभ, उधर केंद्रीय कर्मियों को सरकार ने किया मायूस; जनता क्यों हुई खुश?

Finance Ministry Order For Diwali: एक ओर GST रिफॉर्म लागू कर केंद्र सरकार ने जनता को लाभ दिया है. वहीं दूसरी ओर त्योहारों से पहले वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने केंद्रीय कर्मियों और अधिकारियों को मायूस कर दिया है.

Finance Ministry Order For Diwali

Finance Ministry Order For Diwali: देश में नवरात्रि के पहले दिन से GST उत्सव मनाया जा रहा है. खुद पीएम मोदी ने बीते रोज त्रिपुरा में इस उत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से मुलाकात कर GST 2.0 रिफॉर्म को लेकर उनका पक्ष जाना. सरकार के इस फैसले के बाद लोग खुश हैं. हालांकि, इस बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों को मायूस कर दिया है. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों के लिए एक निर्देश जारी किया है जिसकी चर्चा हो रही है. हालांकि, इस फैसले से जनता खुश नजर आ रही है.

व्यय विभाग (Finance Ministry News) की ओर से जारी किया गया यह आदेश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर भी लागू होगा. मतलब इस प्रतिबंध के कारण एक तरफ केंद्रीय कर्मचारी और अधिकारी तो मायूस होंगे लेकिन दूसरी ओर इससे जनता कुछ हद तक खुश हो सकती है.

विभाग ने जारी किए निर्देश (Finance Ministry Order)

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों को पत्र जारी कर एक निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान उपहार और संबंधित वस्तुओं पर कोई खर्च न किया जाए. मतलब साफ है कि जो विभाग और संगठन अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली में गिफ्ट आदि का व्यवस्था करते थे. इस बार वह ऐसा नहीं कर पाएंगे. मतलब उनके अधिकारियों और कर्मचारियों को अब दिवाली वाला डिब्बा नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इशारों पर चलेगा टिकटॉक, क्या है डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच की डील?

क्यों लिया गया फैसला?

माना जा रहा है कि वित्त विभाग ने राजकोषीय अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया है. इसके साथ ही गैर-आवश्यक खर्च पर रोक लगाने के मकसद से सरकार ने यह निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य सार्वजनिक संसाधनों का विवेकपूर्ण और न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित करना भी है. इससे सरकार खजाने के पैसे बचेंगे जो अन्य जरूरी कार्यों और सरकार योजनाओं के लिए उपयोग होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read