FIR Filed Against Abhijeet Dipke
FIR Against CJP Founder: महाराष्ट्र के लातूर जिले में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. औसा के पास जवाली में स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में बिना अनुमति घुसने, शिक्षकों से बदसलूकी करने और पढ़ाई का माहौल बाधित करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है, जब दिपके सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत लातूर के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे थे. 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरातली की शिकायत के अनुसार, अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे और उनके कुछ साथी दोपहर करीब 1 बजे बिना किसी पूर्व अनुमति के स्कूल परिसर में दाखिल हुए.
यह भी पढ़ें: रेलवे का ‘बाहुबली’ अवतार, दो ट्रेनों को जोड़कर बनाई 1.3 किलोमीटर लंबी डबल-डेकर मालगाड़ी
आरोप है कि उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सवाल-जवाब किए और करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिसर में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने बिना इजाजत परिसर में तस्वीरें भी खींचीं.
शिक्षकों को दी धमकी
शिकायत में कहा गया है कि स्कूल में दूसरे विद्यालय के छात्रों को बैठाए जाने के मुद्दे को लेकर शिक्षकों और आगंतुकों के बीच तीखी बहस हो गई. आरोप है कि इस दौरान शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें निलंबित कराने की धमकी भी दी गई, जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ.
औसा पुलिस थाने में अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘भारत की असली ताकत हैं महिलाएं’: राहुल गांधी ने पुणे में की छात्राओं से बात, मनुस्मृति पर बोल दी ये बात
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

