देश

Deoria News: सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी और उनके बेटे समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, जमीन हड़पने का है आरोप

Ghazala Lari: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गजाला लारी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. गजाला लारी के चालक ने आरोप लगाया कि उन्होंने पीड़ित को रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर उद्योग वाली जमीन अपने नाम से बैनामा करा ली. इसके साथ ही ट्रैक्टर और कार पर भी अपना कब्जा जमा लिया. पुलिस ने जिन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें पूर्व विधायक और उनके पुत्र के अलावा अजय कुमार सिंह व संदीप सिंह के नाम शामिल हैं.

पूर्व विधायक गजाला लारी के चालक मंसूर आलम ने पूर्व विधायक और उनके बेटे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और बंदूक के बल पर मेरी जमीन हड़प ली. मंसूर ने इसकी शिकायत सलेमपुर पुलिस और एसपी से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद मंसूर ने पिछले साल 30 अगस्त को कोर्ट में वाद दाखिल किया था.

क्या था मामला ?

लार उपनगर के फतेहनगर मोहल्ले के रहने वाले मंसूर आलम ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि वो साल 1996 से 10 अप्रैल 2022 तक पूर्व विधायक गजाला लारी के गाड़ी के ड्राइवर थे. तब उनको केवल 12 हजार रुपये मिलते थे. लेकिन 12 हजार रुपये में उनका घर नहीं चल पा रहा था. जिसके चलते उन्होंने इंटरलाकिंग ईंट उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर की तो पूर्व विधायक ने अपने जानने वाले अजय कुमार सिंह से भूमि उपलब्ध कराने और मुझसे इसके बदले में अजय के खेत की जुताई करने को कहा. पूर्व विधायक ने दो लाख रुपये की मदद की तो साल 2011 में अजय की भूमि पर उद्योग लगाया. जिसकी देखभाल मेरी पत्नी कर रही थी.

ये भी पढ़ें-  BSF की बड़ी कामयाबी, 2022 में बंगाल सीमा से 1951 बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों को पकड़ा

आरोप में क्या कहा ?

चालक मंसूर ने बताया कि उन्होंने आमदनी होने पर ट्रैक्टर और मारुति कार खरीदी. इसके बाद उन्होंने पत्नी के नाम पर 25 लाख रुपये लोन लेकर पांच फरवरी 2020 को नई मशीन खरीदी. लेकिन साल 2022 में अजय ने अपनी भूमि खाली करने को कहा. उसके बाद मैंने धनपुरवा बरडीहा में 0.052 हेक्टेयर भूमि बैनामा कराया. फिर काम बढ़ गया तो पूर्व विधायक से हिसाब करने को कहा तो वो नाराज हो गए और मुझे भगा दिया. फिर 12 अप्रैल 2022  को सुबह 11 बजे पूर्व विधायक के कहने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह व उनका बेटा मंजर तीन-चार अन्य बदमाशों को लेकर ईंट उद्योग पर आए और उन्हें मारापीटा और मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago