मनोरंजन

Pathaan: एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से पैपराजी ने पूछ लिया सवाल- कैसा लगा ट्रेलर? जानिए एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

Deepika Padukone Pathaan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है. इसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस बीच दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. उन्होंने पैपराजी से पूछ लिया कि उन्हें ‘पठान’ का ट्रेलर कैसा लगा?

इस लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण

वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतरती हैं. वह लॉन्ग वुलेन ग्रे ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने एक बैग भी कैरी किया था. वह कार से उतरने के बाद एयरपोर्ट गेट की तरफ बढ़ती हैं. इस बीच फोटोग्राफर्स उनसे स्लो चलने के लिए कहते हैं, तो वह जवाब में बोलती हैं, ‘इससे स्लो कैसे चल सकती हूं’.

‘पठान’ को लेकर पैपराजी से पूछा ये सवाल

थोड़ी देर बाद दीपिका पादुकोण पैपराजी से पूछती हैं, ‘ट्रेलर देखा कि नहीं?’ एक फोटोग्राफर कहता है, ‘हां बहुत मजा आया’. दूसरा कहता है, ‘मैंने तो नया टीवी लिया है उस पर देखा है’. एक और फोटोग्राफर ने कहा, ‘मैंने तो बड़े टीवी पर देखा है’. इस पर रिएक्ट करते हुए दीपिका कहती हैं, ‘बड़े टीवी पर देखा’.

क्या है ‘पठान’ के ट्रेलर में?

मालूम हो कि 10 जनवरी को ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें शाहरुख खान खतरनाक एक्शन और स्टंट करते हुए नजर आए. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का भी एक्शन अवतार देखने को मिला. इस मूवी में जॉन अब्राहम टेररिस्ट ग्रुप के लीडर के रोल में दिखे, जो भारत में अटैक करने का प्लान बना रहे हैं. वहीं, शाहरुख खान एक सोल्जर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जॉन को रोकने का मिशन दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा करेंगी डेब्यू

कब रिलीज होगी ‘पठान’?

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस मूवी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. इससे पहले शाहरुख और दीपिका ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ‘पठान’ के बाद दीपिका ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास के साथ और ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ काम करती नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

22 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

29 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

50 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

50 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago