देश

बीजेपी नेता नवनीत राणा के बयान ‘कांग्रेस को वोट देने का मतलब पाकिस्तान को वोट देना’ पर दर्ज हुई FIR

फायरब्रांड भाजपा नेता नवनीत राणा पर आज शुक्रवार को राज्य में एक चुनावी कार्यक्रम में कांग्रेस के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए FIR दर्ज किया गया है. मौजूदा लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के अमरावती निर्वाचन क्षेत्र में राणा के खिलाफ राज्य के शादनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई. हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करते हुए नवनीत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया हर वोट ” पाकिस्तान के लिए वोट ” होगा.

चुनाव आयोग की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई की है, न कि स्वत: संज्ञान पर. पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) के एफएसटी उड़न दस्ते के कृष्ण मोहन, जो इस समय राज्य में चुनाव ड्यूटी पर हैं, ने भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एफएसटी फ्लाइंग स्क्वाड, ईसी से एक शिकायत मिली. शिकायत कल दर्ज की गई थी. शादनगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक, प्रताप लिंगम ने मीडिया को बताया, “राहुल गांधी और कांग्रेस के पक्ष में डाला गया हर वोट पाकिस्तान के लिए एक वोट था. उन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

ओवैसी बंधुओं पर भी दिया है विवादित बयान 

महाराष्ट्र के अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा ने हाल ही में ओवैसी बंधुओं पर भी विवादित बयान दिया है. 2013 के एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन औवेसी के एक भड़काऊ बयान का हवाला देते हुए नवनीत राणा ने ओवैसी बंधुओं को उनके गढ़ हैदराबाद में सीधे तौर पर चेतावनी दी है.

हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो हम बता देंगे पर राणा ने 15 सेकंड की मांग की है.

15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का…

ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए नवनीत राणा ने कहा कि “ये छोटा भाई बड़ा भाई है न, छोटा भाई बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा लो, तब हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है, छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे. 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का पता नहीं चलेगा कि कहां से आया और कहां को गया.

Rohit Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago