Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Firozabad: दो महीने पहले 3 करोड़ की जमीन बेचकर 10 दिन पहले ही खरीदी महिंद्रा थार, नई गाड़ी पर मार दी किसी ने गोली, जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी ने कहा कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक की फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है. युवक का शव सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी में मिला है. इसकी सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल जारी कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं बताया जा रहा है कि, मृतक युवक ने हाल ही में तीन करोड़ रुपये में जमीन बेचकर ये गाड़ी खरीदी थी और उसी में उसकी लाश मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है.

मामला थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया के पास से सामने आया है, यहां पर थार गाड़ी के अंदर युवक का शव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है. पुलिस के मुताबिक युवक के बीच माथे में गोली मारी गई है. जिस थार गाड़ी में शव मिला है, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. बताया जा रहा है कि गाड़ी नई थी. वहीं युवक की पहचान आगरा के ताजगंज के महुआ खेड़ा निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर यादव के रूप में हुई है. मृतक युवक के पिता की एक साल पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अब उसकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है. बताया जा रहा है कि वह दो बहनों में अकेला भाई था. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है. इस पूरे मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई जितेन्द्र यादव ने बताया कि, धर्मवीर बीती शाम को घर से निकला था और रात करीब 10 बजे उसकी बात परिवार वालों से हुई थी. जितेंद्र ने बताया कि वह कमरे पर ही है और दोस्तों के साथ कही जा रहा है. इसी के साथ चचेरे भाई ने बताया कि, धर्मवीर के पिता जमींदार थे और दो महीने पहले तीन करोड़ रुपये की जमीन बेची थी.

ये भी पढ़ें- UP News: मोहर्रम का अवकाश हुआ कैंसिल, सीएम योगी के आदेश पर आज भी खुले रहे यूपी के स्कूल

चचेरे भाई ने बताया कि, पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी वही संभाल रहा था और आगरा में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और कोचिंग भी चला रहा था. उसने बताया कि, दस दिन पहले ही उसने महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गाड़ी ली थी. वहीं इलाकाई लोगों की सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ टूंडला अनिवेश कुमार और थाना प्रभारी कृपाल सिंह पहुंचे हैं. इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और इस पूरी घटना की जांच के लिए दो टीमें लगाई गई हैं. एसपी सिटी ने कहा कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital