Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttarakhand: पहले उतारा मौत के घाट फिर किया बलात्कार…उत्तराखंड में महिला से बर्बरता की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब के नशे में पहले महिला को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद शव के साथ बलात्कार किया और शव को कूड़ेदान में फेंक कर फरार भी हो गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Uttarakhand: उत्तराखंड से हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है, जिसक बारे में जानकर रूह कांप जाए. यहां एक महिला की पहले हत्या कर दी गई, उसके बाद शव के साथ बलात्कार किया गया. इतना ही नहीं, शव को कूड़ेदान में फेंककर आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं.

पुलिस ने किया आरोपी को  गिरफ्तार

पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब के नशे में पहले महिला को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद शव के साथ बलात्कार किया और शव को कूड़ेदान में फेंक कर फरार भी हो गया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल 270 रुपये के पार, जानें और कितने बुरे होंगे हालात

सुलभ सौचालय का कर्मचारी है आरोपी राजेश

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ सौचालय में काम करता है. रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर ठेके पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों ने पीने का प्लान बनाया. आरोपी अपने साथ महिला को घर ले गया. जहां दोनों ने शराब पी. शराब के नशे में आरोपी राजेश महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. महिला ने विरोध किया. अपने प्लान में नाकाम राजेश ने महिला के सिर को दिवार से टकरा दिया. इतना ही नहीं उसने महिला के सिर पर गैस सिलेंडर मार दिया. महिला की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद राजेश ने शव के साथ रेप किया और सो गया.

सुबह जब आरोपी की आंख खुली तो उसने महिला को मृत पाया. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कूड़ेदान में फेंककर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital