Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनोज सिन्हा से लेकर कलराज मिश्र तक… पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं देश के 5 राज्यपाल, इन राज्यों की संभाल रहे कमान

राष्ट्रपति ने देशभर में 13 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं. वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल का इस्तीफा मंजूर हुआ है.

UP News

मनोज सिन्हा, कलराज मिश्र, फागू चौहान, शिव प्रताप शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (फोटो-IANS)

Edited by Nitish Pandey

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्रशासित में बड़ा फेरबदल किया है. इसके बाद देश में अब पांच राज्यपाल पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हो गए हैं.

देखें कौन हैं पूर्वांचल के पांच राज्यपाल

-श्रीनगर में राजभवन में काबिज मनोज सिन्हा पूर्वांचल के गाजीपुर के रहने वाले हैं और यूपी की सियासत में उनका बड़ा कद रहा है.
-राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी गाजीपुर से ताल्लुक रखते हैं और राज्य में भाजपा की चार सरकारों में मंत्री रह चुके हैं.
-बिहार से मेघालय स्थानांतरित किए गए फागू चौहान पूर्वांचल के आजमगढ़ से संबंधित हैं.
-हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में नियुक्त शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्री के साथ-साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है.
-सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त लक्ष्मण प्रसाद आचार्य वाराणसी के हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है.

ये भी पढ़ें-  भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, जानिए कहां कौन होगा गवर्नर?

इन राज्यों के बदले राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है. कोश्यारी ने पहले भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी. वहीं नए फेरबदल के बाद, जारी पत्र के अनुसार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का, एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का व गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही कुछ और राज्यपालों को दूसरे राज्यों में नियुक्त किया गया है. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का, मणिपुर के राज्यपाल गणेशन को नागालैंड का, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उपरोक्त नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी, जिन तारीखों से वे अपने-अपने कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital