देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर पर फहरेगा ये विशेष ध्वज, जानें त्रेता युग से क्या है इसका कनेक्शन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. इसको लेकर अनुष्ठान भी जारी है. तो इसी बीच राम मंदिर अयोध्‍या पर फहराने के लिए खास ध्‍वज को लेकर खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आ रही है कि ध्वज में सूर्य के साथ खास पेड़ कोविदार को अंकित किया गया है. जहां एक ओर सूर्य भगवान राम के वंश को दर्शाता है. तो वहीं, कोविदार वृक्ष को अयोध्या साम्राज्य की शक्ति व संप्रभुता का प्रतीक माना जाता है. इसे अयोध्‍या का राजवृक्ष भी कहा जाता है. तो वहीं शोधकर्ता ललित मिश्रा के शोध ने इस वृक्ष के बारे में तमाम जानकारी एकत्र की है. इसमें पता चला कि त्रेता युग में अयोध्या साम्राज्य के ध्‍वज पर कोविदार का सुंदर वृक्ष बना था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान के डायरेक्‍टर डॉ. लवकुश द्विवेदी ने शोधाकर्ता ललित मिश्रा को देश भर में बाल्मीकि रामायण पर बने चित्रों का अध्ययन करने के लिए कहा है. इसी के साथ ही श्लोकों से मिलाकर परखने का निर्देश दिया है. तो वहीं शोध में सामने आया है कि त्रेता युग में अयोध्या साम्राज्य के ध्‍वज पर कोविदार का सुंदर वृक्ष बना था. बाद के समय में महाराणा प्रताप के वंशज राणा जगत सिंह ने संपूर्ण वाल्मीकि रामायण पर चित्र बनाए. शोध में ये भी सामने आया है कि इनमें से एक में भरत के सेना सहित चित्रकूट आकर भगवान राम को अयोध्या वापस चलने के आग्रह का प्रसंग है. ललित मिश्रा के शोध में ये भी पाया गया है कि भारद्वाज आश्रम में श्रीराम शोर सुनकर लक्ष्मण से देखने को कहते हैं. लक्ष्मण उत्तर से आ रही सेना के रथ पर लगे ध्वज पर कोविदार वृक्ष देखते हैं. उन्‍हें पता चल जाता है कि सेना अयोध्या साम्राज्‍य की है. बाल्मीकि रामायण के अयोध्या कांड के 84वें सर्ग में निषादराज गुह के कोविदार वृक्ष से अयोध्या की सेना पहचाने का प्रसंग है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या न जा पाने वाले बिल्कुल न हो निराश, घर बैठे करें ये काम, प्रसन्न होंगे श्री राम

सरकार को भेजा प्रस्ताव

शोध में जहां पाया गया है कि बाल्‍मीकि रामायण के 96वें सर्ग के 18वें श्लोक में लक्ष्मण जी को सेना के ध्वज का कोविदार वृक्ष दिखता है. श्लोक 21 में लक्ष्मण कहते हैं कि भरत को आने दीजिए. हम उन्हें हराकर ध्वज को अधीन कर लेंगे. तो वहीं अधिकतर लोगों का मानना है कि ध्‍वज में बना कोविदार वृक्ष और कचनार वृक्ष एक ही हैं. दूसरी ओर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेश्‍वर चौबे ने सरकार को प्रस्‍ताव भेजकर इस तथ्‍य में सुधार करने को कहा. उन्‍होंने अपने शोध में दोनों वृक्षों को अलग बताया है. भावप्रकाश निघंटू में कचनार और कोविदार को अलग पेड़ बताया गया है. इसको लेकर मंथन जारी है. हालांकि आयुर्वेद में कोविदार और कचनार को अलग-अलग माना गया है. फिर भी एक कुल के होने के कारण दोनों के गुण और आकार-प्रकार एक जैसे हो सकते हैं. हालांकि अयोध्‍या में राम मंदिर पर लगाए जाने वाले ध्‍वज को रीवा में तैयार किया जा रहा है. इस ध्‍वज में कोविदार का वृक्ष और सूर्य को अंकित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago