बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
गुजरात में हुआ जानलेवा हादसा.
Boat Drowned In Gujarat: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी एक नौका झील में पलट गई. उस नौका पर 23 छात्र और 4 शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे. हादसे में 13 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत हो गई. वहीं, 10 अन्य छात्रों और 2 शिक्षकों को बचा लिया गया. जिनमें से कई अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच सरकार ने मदद राशि का ऐलान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि पर अभी दुख जताया. साथ ही उन्होंने नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा— “मैं वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूँ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गुजरात में वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील पहुंचे, उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया. उनके साथ गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे. अब वे वडोदरा सिटी कलेक्टर से पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं. वडोदरा के कलेक्टर एबी गोर ने कहा कि जो नौका हादसे का शिकार हुई है..उसकी क्षमता 16 सवारियों की थी, लेकिन उसमें 27 लोग सवार थे..जिनमें छात्र और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.
यह भी पढ़िए: गुजरात में हुआ बड़ा हादसा- झील में पलटी स्कूली बच्चों से भरी नौका, 14 की मौत, 27 लोग थे सवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब नौका में सवार बच्चे सेल्फी लेने के लिए नौका में एक तरफ आ गए थे, जिसकी वजह से नौका झील में ही पलट गई. उन बच्चो में से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी. इसी वजह से जब नौका पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे.
— भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…