Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों…’ पूर्व सीएम शिवराज ने काॅलेज के दोस्तों संग गाया गाना, देखें Video

Shivraj singh Chouhan sang song with college friends: शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपनों की दुनिया में व्यस्त हैं. रविवार को वे हमीदिया काॅलेज में पुराने दोस्तों से मिले और गाना भी गाया.

Shivraj singh Chouhan sang song with college friends

दोस्तों संग खाना खाते शिवराज सिंह.

Shivraj singh Chouhan sang song with college friends: एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से इस्तीफे के बाद एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. कभी वे महिलाओं के बीच पहुंचकर भावुक हो जाते हैं तो कभी जनता के बीच कार्यक्रमों में शायरी और गानों के जरिए अपने दिल की बात कह देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ भोपाल के हमीदिया काॅलेज में. जब सीएम शिवराज सिंह अपने पुराने काॅलेज के दोस्तों के साथ बैठे और एक ही थाली में खाना खाया. इस दौरान उन्होंने गाना भी गाया एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों.

शिवराज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि फिर वो पुराने दिन याद आ गए. जब किस्से खत्म नहीं होते थे, बातों का सिलसिला रुकता नहीं था. खाने की टेबल पर चौपाल जमती थी और एक थाली में यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता था पर बातें खत्म नहीं होती थी.

यह भी पढ़ेंः यूपी बजट में 6 बड़े ऐलान: कुंभ, स्मार्ट सिटी योजना, गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिले इतने करोड़

स्मृतियां मुस्कुराईं, कुछ पुराने किस्से निकले

दुनिया में सारे साथ छूट जाते हैं लेकिन दोस्ती साथ नहीं छोड़ती. दोस्तों का साथ हमेशा रहता है. आज एक बार फिर उन पलों को जी लिया. उन्होंने आगे लिखा वक्त की पोटली से कुछ पुराने किस्से निकले, स्मृतियां मुस्कुराईं, दोस्ती की मिठास से मन का कोना-कोना महक उठा.

दोस्तों का शुक्रिया!

पूर्व सीएम ने आगे लिखा हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह के ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले हैं. दोस्तों का शुक्रिया! बता दें कि सीएम शिवराज इस कार्यक्रम में 4 घंटे तक रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी मित्र मिलकर कुछ ऐसा इंतजाम करेंगे किसी परेशान की मदद की जा सके.

यह भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश, दिल्ली की तर्ज पर 1500 एकड़ में बनेगा एयरो स्पेस, मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital