Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

साल 2021 में तिहाड़ जेल में हुई कैदी की हत्या के मामले में चार लोग दोषी करार, CBI कर रही थी मामले की जांच

मामले की जांच सीबीआई ने की थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर संभाली थी।

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

अदालत ने तिहाड़ जेल में एक कैदी की वर्ष 2021 में हुई हत्या के मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया है। श्रीकांत रामास्वामी की चार कैदियों ने 14 मई, 2021 को हत्या कर दी थी। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर संभाली थी। रामास्वामी की बहन ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

सीबीआई ने गहन जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था। रामास्वामी एक विचाराधीन कैदी था जो हत्या और डकैती के आरोपों का सामना कर रहा था। उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से कई वार कर की गई थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे जिसके चलते घटना की रिकार्डिग नहीं हो सकी थी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital