Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baltimore Bridge Disaster: फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने भारतीय क्रू पर बनाया ‘नस्लवादी’ कार्टून, लोगों ने कहा- ‘शर्मनाक’

इस कार्टून के बैकग्राउंड में एक वीडियो भी लगाया गया है, जिसमें कुछ लोग भारतीय लोगों को गलत शब्द भी बोलते सुनाई पड़ रहे हैं.

Foxford Comics made racist cartoon on Indian crew

फोटो-सोशल मीडिया

Foxford Comics made racist cartoon on Indian crew: हाल ही में अमेरिका के बाल्टीमोर में एक बड़े मालवाहक जहाज की टक्कर से दो किलोमीटर से अधिक लम्बा फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढह गया था लेकिन शिप के क्रू मेंबर की समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया था. इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तक ने सभी क्रू मेंबर की प्रशंसा की थी लेकिन अब उसी हादसे को लेकर एक मजाकिया कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. बता दें कि शिप पर 22 क्रू सदस्य भारतीय थे. इन्हीं भारतीय क्रू को लेकर अमेरिका की एक कंपनी फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने एक आपत्तिजनक कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें भारतीयों को लंगोट पहने और परेशान स्थिति में दिखाया गया है.

बता दें कि ये हादसा 26 मार्च की सुबह हुआ. सिंगापुर का झंडा लगा हुआ जहाज डाली बाल्टीमोर के फ्रांसिस स्कॉट की-ब्रिज से टकरा गया था और कुछ ही सेकंड में करीब ढाई किमी लंबा पुल ढह गया था. इस मालवाहक जहाज में करीब पांच हजार कंटेनर लदे थे. ये हादसा उस वक्त हुआ जब डाली कोलंबो के लिए रवाना हो रहा था. हालांकि शिप के ब्रिज से टकराने से पहले जहाज पर मौजूद क्रू ने मैरीलैंड अधिकारियों को चेतावनी कॉल की और बताया था कि शिप उनके कंट्रोल से बाहर हो गया है. इस वजह से ब्रिज से शिप टकराने से ठीक पहले ब्रिज पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था और तमाम लोगों की जान बचा ली गई थी.

ये भी पढ़ें-UP Politics: मेरठ पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने जनता-जनार्दन को लेकर कही बड़ी बात, रैली को दिया गया है खास नाम

कार्टून में लगाया गया है एक वीडियो भी

इसी घटना को लेकर फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने एक कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा- ब्रिज से टकराने से ठीक पहले डाली जहाज की रिकॉर्डिंग. बता दें कि फॉक्सफोर्ड कॉमिक्स ने सोशल मीडिया पर जो कार्टून शेयर किया है उसके जरिए उसने भारतीय लोगों पर नस्लवादी टिप्पणी की है. इस कार्टून के बैकग्राउंड में एक वीडियो भी लगाया गया है, जिसमें कुछ लोग भारतीय लोगों को गलत शब्द भी बोलते सुनाई पड़ रहे हैं. तो वहीं इस कार्टून में सभी क्रू लंगोट पहने हुए दिखाए गए हैं, जो कि भारतीय परिधानों में से एक माना जाता है. इसी के साथ ही कार्टून में दिखाया गया है कि लंगोट पहने लोग आने वाले खतरे को लेकर बहुत परेशान हैं.

कार्टून को लोगों ने बताया शर्मनाक

इस कार्टून की सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे हैं और कार्टून बनाने वाले की मानसिकता को शर्मनाक बता रहे हैं. भारतीय इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने कार्टून री-पोस्ट करते हुए लिखा है, “जहाज को चलाने वाला पायलट भारतीय नहीं बल्कि बाल्टीमोर क्षेत्र का ही था.” उन्होंने आगे ये भी कहा कि क्रू ने पहले ही अधिकारियों को खतरे की सूचना दे दी थी, जिसकी वजह से कई लोगों की जान बचाई जा सकी. मैरीलैंड के मेयर ने भी इसके लिए भारतीय क्रू को हीरो कहा था. तो वहीं एक अन्य कॉमेंट में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ये लोग गंभीर मामले में भारतीय क्रू का मजाक बना रहे हैं जबकि गवर्नर ने खुद क्रू की तारीफ की थी.

हादसे में शिप के सभी लोग हैं सुरक्षित

बता दें कि इस हादसे में 2 पायलट समेत सभी भारतीय क्रू सुरक्षित बच गए थे और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी. ये सब क्रू की समझदारी के चलते ही हुआ था. दरअसल 25 मार्च को बल्टीमोर पोर्ट से सिंगापुर के झंडे वाला ये शिप रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर पोर्ट से निकला था और तकरीबन एक घंटे बाद ही शिप का पावर फेल हो गया था, जबकि पायलट ने बहुत रोकने की कोशिश की. शिप पर मौजूद क्रू ने जब ये देखा कि अगले पांच मिनट में ही शिप ब्रिज से टकरा जाएगा तो उसने तुरंत ट्रैफिक अथॉरिटी को इस बड़े खतरे की सूचना दी जिससे तुरंत ब्रिज का ट्रैफिक रोक दिया गया था और इस तरह से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया था. इस दौरान शिप पर मौजूद क्रू ने शिप को रोकने के लिए लंगर भी डाला लेकिन टक्कर को नहीं रोक पाए थे. हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. दो किलोमीटर से अधिक लम्बा फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज जरूर ढह गया था लेकिन लोगों की जान बचा ली गई थी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest