देश

Free Mobile Recharge: क्या पीएम मोदी भारतीयों को फ्री में दे रहे हैं 239 रुपये का फ्री रिचार्ज? फटाफट जान लीजिए इस दावे की सच्चाई

Free Recharge: आज के दौर में हर इंसान के पास मोबाइल फोन है. मोबाइल फोन का यूज अब आम हो गया है. लगभग सभी लोगों के पास महंगे स्मार्टफोन भी देखने को मिल जाते हैं. वहीं, फोन का रिचार्ज भी काफी महंगा हो गया है. हर महीने लोगों को अपने मोबाइल फोन को रिचार्ज करने के लिए करीब 200-300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इस बीच एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जरिए भारतीयों को फ्री मोबाइल रिचार्ज दिया जा रहा है.

वायरल मैसेज

सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं. इनमें कई फर्जी मैसेज भी वायरल होते हैं, जिनके जरिए या तो अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया जाता है या लोगों को ठग कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है. अब ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका फैक्ट चेक पीआईबी फैक्ट चेक ने किया है.

दावा किया है

वायरल हो रहे मैसेज की पीआईबी फैक्ट चेक से पड़ताल की गई है. इस वायरल मैसेज में लिखा है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिनों तक सभी भारतीय यूजर्स को ₹239 का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी को वोट कर सकें और फिर से बीजेपी की सरकार बन सके.’ ‘ इसके साथ ही इस मैसेज में नीचे एक लिंक भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे जल्द शुरू करेगी नई व्यवस्था, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी मिलेगी जानकारी, किस बोगी में कितनी सीटें खाली?

फर्जी मैसेज

हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा पाया है. पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से बताया गया है कि यह दावा फर्जी है. यह मुफ्त रिचार्ज योजना भारत सरकार के माध्यम से नहीं चलाई जा रही है. यह धोखाधड़ी का प्रयास है. ऐसे में किसी भी अनजान मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक भी न करें. यह एक घोटाला भी हो सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

सो रहे बेकसूरों पर बरसा दिए बम! रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, और कितना गिरेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में फिर हवाई हमले किए हैं, जिनमें कुनार…

8 minutes ago

केतन हत्याकांड में नया एंगल: फोटो ने मचाया बवाल, क्या खाटू श्याम में हुई थी सिया-चेतन की गुपचुप शादी?

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस इस एंगल की जांच कर रही…

12 minutes ago

Bigg Boss 20: तमन्ना-सोनाली की एंट्री से बिग बॉस में आग; सलमान ने स्टेज पर खेला खेल

Bigg Boss 20 First Eviction: 'बिग बॉस 20' के पहले एविक्शन में रोहैद घर से…

14 minutes ago

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

1 hour ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

2 hours ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago