Bharat Express DD Free Dish

G20 में मेलोनी-पीएम मोदी की ‘मुस्कुराती मुलाकात’, दोनों के बीच क्या हुई बात?

G20 Summit: जी-20 सम्मेलन में पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात हुई. दोनों नेता मुस्कुराते हुए मिले और एक-दूसरे को नमस्ते कर हालचाल पूछा.

G20 Summit PM Modi Giorgia Meloni Warm Meet Highlights Strengthening India Italy Partnership

G20 Summit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. वहीं समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए नमस्ते किया और हाथ मिलाया.

बीते कुछ सालों में भारत-इटली की दोस्ती काफी मजबूत हुई है. इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था.

भारत इटली के संबंधों की प्रस्तावना

सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को ‘मन की बात’ या दिल से निकले विचार बताया था. इटली की पीएम मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘आई एम जॉर्जिया’ है. इस किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत संबंधों पर बल दिया, जो “साझी सांस्कृतिक सोच- विरासत का संरक्षण, समुदाय की शक्ति और एक प्रेरणा के रूप में नारीत्व का उत्सव” पर आधारित है.

पीएम मेलोनी की किताब में पीएम मोदी का जिक्र

पीएम मेलोनी ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है. इटैलियन न्यूज एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, ने ‘आई एम जॉर्जिया’ किताब के इंडियन एडिशन के प्रीफेस में जो शब्द कहे हैं, उन्होंने मुझे गहराई से प्रभावित किया है. ये शब्द मेरा सम्मान करते हैं. ये ऐसी भावनाएं हैं जिनका मैं पूरे दिल से इज्जत करती हूं, और ये हमारे देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाते हैं.”

भारत-इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप

इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की थी. पीएम मोदी ने मेलोनी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया था और भारत-इटली रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सितंबर को मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट को दोहराया. मेलोनी ने 2026 में भारत द्वारा होस्ट किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए समर्थन जताया.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है फूड क्रेविंग?

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read