Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20: दुनिया देख रही है भारत की मेहमाननवाजी, लीडर की थाली में परोसे जा रहे हैं मिलेट्स से बने पकवान

चूंकि भारत 2023 को ‘मिलेट ऑफ द ईयर’ के रूप में मना रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिलेट स्पेशल थाली, मिलेट पुलाव और मिलेट इडली जैसे व्यंजन परोसे जा रहे हैं.

G20

G20

G20: भारत इस समय वैश्विक नेतृत्व कर रहा है. देश के पास G20 प्रेसीडेंसी है, जिसकी शुरुआत नई दिल्ली में हो चुकी है. दुनिया की नजर अभी दिल्ली पर टिकी है. दुनियाभर के हाई प्रोफाइल लीडरों का भारत मंडपम में जमावड़ा लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ-साथ दुनियाभर के तमाम नेताओं को बाजरे से तैयार किए गए स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखाया जा रहा है.

ठहरने से लेकर भोजन तक का उत्तम प्रबंध

भारत मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. सभी नेताओं के ठहरने से लेकर भोजन तक का उत्तम प्रबंध किया गया है. भारत अपने मेहमानों को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लजीज आइटम परोस रहा है. मेहमानों के लिए करीब 500 प्रकार के आइटम मेन्यू में शामिल किया गया है. सबसे खास बात ये की मेन्यू में मिलेट को भी शामिल किया गया है. गौरतलब है कि मिलेट यानी मोटे अनाज के फायदे बताने के लिए संयुक्त राष्ट ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के रूप में मान्यता दी है.

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023: पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 भारत के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा कि G20 नेताओं को बाजरा आधारित व्यंजन सहित भारतीय भोजन परोसने का कदम न केवल भारत की समृद्ध पाक विरासत को दर्शाता है, बल्कि शिखर सम्मेलन की एकता और साझा भविष्य के विषय के साथ भी मेल खाता है.

मिलेट स्पेशल थाली का इंतजाम

चूंकि भारत 2023 को ‘मिलेट ऑफ द ईयर’ के रूप में मना रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिलेट स्पेशल थाली, मिलेट पुलाव और मिलेट इडली जैसे व्यंजन परोसे जा रहे हैं. जी20 में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के स्वागत में विभिन्न भारतीय राज्यों के स्पेशल व्यंजन भी परोसे जायेंगे. समिट के अलग-अलग आयोजनों में राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, बंगाली रसगुल्ला, दक्षिण भारतीय स्पेशल मसाला डोसा और बिहार का लिट्टी चोखा जैसे खास व्यंजन भी परोसे जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital