होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जापान के बाद अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी पीएम मोदी का डंका बज रहा है. पीएम मोदी के दौरे की मांग को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दोनों ही घिरे हुए हैं. पीएम मोदी की वैश्विक छवि के सामने जहां ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज नतमस्तक हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांग रहे हैं. बाइडेन ने ऑटोग्राफ लेने के साथ-साथ मोदी के सामने अपनी परेशानी भी बताई और कहा कि पीएम मोदी और उनका कार्यक्रम उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है.
गौरतलब है कि अगले महीने 22 जून को जो बाइडेन और पीएम मोदी अमेरिका में मुलाकात करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि वे सीधे राष्ट्रपति बाइडेन से सिफारिश करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं, इस दौरान बाइडेन उन्हें डिनर पर आमंत्रित करेंगे. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बाइडेन ने कहा कि यह डिनर उनके लिए सिरदर्द बन गया है. इस डिनर में शामिल होने के लिए उनके पास ऐसे लोगों के फोन आ रहे हैं जिन्हें वह जानते भी नहीं हैं. बाइडेन ने कहा कि उनके टिकट खत्म हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी समस्या बताकर मोदी से यह भी कहा कि वह मजाक नहीं कर रहे हैं, आप हमारी टीम से पूछ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- जापान में पीएम मोदी ने ऋषि सुनक और इंडोनेशिया के जोको विडोडो से मुलाकात की
जो बिडेन ने पीएम मोदी से कहा, “आप दिखा रहे हैं कि लोकतंत्र मायने रखता है. आप मेरे लिए एक वास्तविक समस्या पैदा कर रहे हैं. अगले महीने हम आपके लिए वाशिंगटन में डिनर करेंगे.” हर कोई देश भर से आना चाहता है, मेरे पास टिकट खत्म हो गए हैं, आपको लगता है कि मैं मजाक कर रहा हूं, मेरी टीम से पूछिए. मुझे ऐसे लोगों के फोन आ रहे हैं जिनसे मैंने पहले बात नहीं की. यह कभी नहीं सुना. फिल्म अभिनेता से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई आपसे मिलना चाहता है. आप बहुत लोकप्रिय हैं.” बाइडेन ने कहा, “मि. प्रधान मंत्री जी, आपने हर चीज़ पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसमें हम क्वाड में जो कर रहे हैं, वह भी शामिल है. आपने जलवायु में भी मूलभूत परिवर्तन किया है. इंडो-पैसिफिक में आपका प्रभाव है.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…