Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 22 लोग बुरी तरह झुलसे

Cylinder Blast: हमीरपुर में एक शादी समारोह में खाना पकाते वक्त, अचानक से गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा था, जिससे आग लग गई. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए उरई रेफर किया गया है.

cylinder blast

गैस सिलेंडर ब्लास्ट

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में जहां शादी समारोह का आयोजन चल रहा था और चारों तरफ शहनाईयों की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं समारोह के दौरान गैंस सिलेंडर में रिसाव शुरू हो गया. जब तक कोई समझ पाता तब तक सिलेंडर में आग लग गई थी, देखते ही देखते सिलेंडर फट गया. गैंस सिलेंडर के फट जाने से भयानक आग लग गई और शहनाईयों की गूंज चीख पुकार में बदल गई. आग की चपेट में करीब 22 लोग आ गए जिसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शमिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, हमीरपुर में एक शादी समारोह में खाना पकाते वक्त, अचानक से गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा था. जिसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए उरई रेफर किया गया है. अन्य लोगों का इलाज जारी है.

शादी समारोह में गैंस सिलेंडर फटा

शादी समारोह की घटना राठ थाना क्षेत्र के लींगा गांव की है जहां बारात जाने से एक दिन पहले भोजन की तैयारी हो रही थी. भोजन की तैयारी के वक्त सिलेंडर में गैस रिसाव से आग फैल गई और देखते ही देखते सिलेंडर फट गया, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए CHC राठ लाया गया था, जहां से 9 लोगों को उरई रेफर किया गया है. यह शादी समारोह अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज का था. लींगा गांव के रहने वाले हेमराज की बारात गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में जानी थी. बारात जाने से एक दिन पूर्व बुधवार को अर्जुन अहिरवार के घर पर प्रीतिभोज था.

ये भी पढ़ें: Godhra Case: गोधरा कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी को SC ने दी जमानत, बेंच ने कहा- उसने ट्रेन पर पत्थर फेंका था, 17 साल जेल में रहा

कुछ लोगों की हालत गंभीर

शाम 7 बजे की बात थी कि खाना बनाने के लिए हलवाई ने गैस भट्ठी जैसे ही जलाई वैसे ही सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, कुछ देर में ही आग चारों तरफ फैल गई और यह हादसा हो गया. आग की चपेट में आने वाले लोग- पार्वती(23),  पानकुंवर (25), शशि (25),  ज्ञान सिंह(40), सुनील(28), विनोद(40), अमित(16), कस्तूरी(55), तारारानी(40), कृपाल(70), समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. स्थानीय CHC से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उरई रेफर कर दिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital