Sonam Wangchuk Parliament March
Sonam Wangchuk Parliament March: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर काकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज पुलिस ने उठा लिया. जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन को अब वांगचुक की पत्नी गीतांजली का साथ मिल गया है. गीतांजली ने ऐलान किया है कि 20 जुलाई को प्रस्तावित CJP के संसद मार्च का नेतृत्व करने के लिए अगर सोनम मौजूद नहीं रहेंगे तो उनकी जगह पर मैं करूंगी.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वांगचुक की पत्नी गीतांजली जे. आंगमो ने बताया कि वो अभी भी भूख हड़ताल पर हैं. अगर वो 20 जुलाई को संसद तक मार्च में शामिल नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह मार्च का नेतृत्व वे करेंगी. उन्होंने बताया कि यह मार्च जरूर होगा.
गीतांजली ने पुलिस पर सोनम वांगचुक के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि वांगचुक को बिना सहमति के जंतर-मंतर से सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया.
#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Gitanjali J Angmo, says, “Regarding the High Court order, the order never mandated hospitalization. It simply stated that an individual’s health is paramount and must be monitored at regular intervals; it did not order… pic.twitter.com/Snh7R0Iw5r
— ANI (@ANI) July 18, 2026
रिपोर्ट नहीं दिखा रहे डॉक्टर
उन्होंने डॉक्टरों पर परोक्ष रूप से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया. वांगचुक की पत्नी ने मीडिया को बताया कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से बिना उन्हें या मुझे बताये सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया. कल शाम को ही सफदरगंज अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच की थी, तब उनकी सेहत सामान्य थी.
गीतांजली ने आगे कहा कि डॉक्टर अब हमें यह बता रहे हैं कि वांगचुक के शरीर में पोटैशियम का स्तर गिर गया है, जो कि जानलेवा है. उन्होंने अस्पताल पर रिपोर्ट नहीं दिखाने का आरोप लगाया.
मैं करूंगी मार्च का नेतृत्व
सोनम वांगचुक की पत्नी ने दावा किया कि आगे से सीजेपी के मार्च का नेतृत्व वो करेंगी. उन्होंने मीडिया से कहा,
अगर सोनम मार्च में शामिल नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह मैं प्रतिनिधित्व करूंगी और मार्च का नेतृत्व करूंगी. उन्होंने दावा किया कि यह मार्च सोमवार को ही तय समय पर होगा.
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर भारी बवाल: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सफदरगंज अस्पताल में वांगचुक की हालत स्थिर है. लंबे समय से उपवास करने के कारण उनका शरीर कमजोर हो गया है और उनमें पानी की कमी हो गई है. फिलहाल उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



