Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ghaziabad: अपहरण के बाद 5 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका, घर से दूर जंगल में मिला शव

UP News: गाजियाबाद में एक बच्ची के अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. 5 साल की मासूम बच्ची अचानक घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी. जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है

ghaziabad News

गाजियाबाद में मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या (फोटो- प्रतीकात्मक)

Ghaziabad News: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर बच्ची के अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. गाजियाबाद में पिछले कुछ समय से लगातार बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. अभी ताजा मामला गुरुवार को सामने आया था. जब एक 5 साल की मासूम बच्ची अचानक घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी. जिसके बाद उस मासूम बच्ची का शव घर से मात्र 150 किलोमीटर की दूरी पर एक जंगल में पड़ा हुआ मिला. इस घटना के बाद घर मातम का माहौल हो गया.

खबरों के मुताबिक, बच्ची की हत्या 5 रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी तक हत्यारे का कुछ नहीं पता चल सका है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जानकारी के मुताबिक ये मामला शहर के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है. परिजनों का कहना है कि मासूम बच्ची गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी. जिसके बाद घरवालों ने शाम को ही मासूम के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी. जिसके बाद एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और बच्ची की तलाश शुरु की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें-  Mathura: हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में मांगी हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत, मथुरा में धारा 144 लागू

वहीं बच्ची के परिजन मासूम की मौत से पहले बच्ची के साथ रेप की आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने अब इस मामले की गहराई से जांच शुरु कर दी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बेटी के हत्यारे को जल्द पकड़ने और फांसी की सजा की मांग की है. पुलिस भी हत्यारा को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.

SP सिटी ने क्या कहा

वहीं गाजियाबाद एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए 6 टीम लगा दी गई हैं, जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तन्मयता से छानबीन कर रही है. जिसने भी बच्चियों के साथ इन घटनाओं को अंजाम दिया उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 


 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital