उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मण समाज के अपमान को लेकर ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है. बसपा प्रमुक मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ‘पंडित’ को घुसपैठिया बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय जबरदस्त रोष व्याप्त है.”
मायावती ने आगे कहा, “इस फिल्म को लेकर हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निंदा करती है. ऐसी जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए. बीएसपी की यह स्पष्ट मांग है.”
यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों…
— Mayawati (@Mayawati) February 6, 2026
पूरे देश में मचा बवाल
वेब सीरिज घूसखोर पंडित अपने रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है. वेब सीरिज के टाइटल से समाज के कुछ वर्गो को परेशानी है. भोपाल में कई ब्राम्हण समाज के लोगों ने वेब सीरीज पर बैन लगाने को लेकर प्रोटेस्ट किया. अब इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है. जहां इस वेब सीरिज के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाज में सौहार्द बिगाड़ने, जातिगत भावनाओं को आहात करने, शांति भंग करने के प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है.
मामले को SHO हजरतगंज विक्रम सिंह द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया है. हजरतगंज पुलिस ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने के प्रयासों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसी निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें: किस ‘जादू’ पर कूद रहे हैं रेवंत रेड्डी? बताया वो दस्तावेज जिसके दम पर मुसलमानों को दिलाएंगे आरक्षण
मनोज बाजपेयी पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित के विरोध में परशुराम सेना ने प्रदर्शन किया. मनोज बाजपेयी और नीरज पांडेय का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की. फिल्म के नाम को तत्काल बदलने की मांग की गई. सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के माध्यम से ब्राह्मणों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



