खेल

VIDEO: टीम इंडिया की नई जोड़ी ‘सूरवीर’ का खास कनेक्शन, SKY की तूफानी बल्लेबाजी से खुश हुए ‘किंग’

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने शनिवार (7 जनवरी) को राजकोट में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में अपने करियर के तीसरे टी20 शतक के साथ एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाया. उनकी ये पारी इतनी खास है, जिसे देखकर हर कोई खुश है. इतना ही नहीं वर्ल्ड के बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. किंग कोहली का कमेंट देखकर दुनिया का ये नंबर 1 T20I बल्लेबाज बहुत ज्यादा खुश था. बीसीसीआई ने मैच के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ड्रेसिंग रूम में बैठकर सोशल मीडिया कमेंट्स पढ़ रहे हैं.

कोहली का कमेंट देख गदगद हो गए SKY

सूर्या ने अपना इंस्टाग्राम खोला और सबसे पहले विराट कोहली की स्टोरी देखी. विराट कोहली ने शानदार सेंचुरी जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव की फोटो डाली थी और उनकी तारीफ की थी. सूर्या ने भी विराट को जवाब दिया और कहा कि मज़ा आ गया भाऊ, बहुत सारा प्यार. जल्द मिलते हैं.

सूर्या का तूफानी शतक

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार ने केवल 45 गेंदों में शतक जड़ा. बता दें, टी-20 फॉर्मेट में यह किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक है. बता दें कि भारत की तरफ से T20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित के नाम 35 गेंदों पर T20 शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें: Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी पर गौतम गंभीर ने दी ऐसी सलाह, भड़क उठे फैंस, लगा दी क्लास

राहुल को छोड़ा पीछे

तीसरा शतक लगाते ही सूर्यकुमार यादव ने के एल राहुल को पीछे छोड़ दिया. के एल राहुल ने T20 में दो शतक लगाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने T20 में 4 शतक लगाए हैं.

भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक

-35 बॉल, रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
-45 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (2023)*
-46 बॉल, केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज़ (2016)
-48 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड (2022)
-49 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड (2022

T20 के किंग बने सूर्या

T20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. बात अगर उनके T20 रिकॉर्ड्स की करें तो उन्होंने 45 मैचों की 43 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए 1578 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 92 छक्के और 142 चौके निकले हैं.

टी-20 में सूर्यकुमार यादव के शतक

-117 बनाम इंग्लैंड, 2022
-112* बनाम श्रीलंका, 2023
-111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022

Amit Kumar Jha

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago