होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जाम में फंसी छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए लगाई दो किलोमीटर की दौड़ (फोटो ट्विटर)
Bihar Matric Exam: बिहार के कैमूर (Kaimur) में आज बीच सड़क पर काफी ज्यादा तदात में लड़कियों का एक झुंड दौड़ता हुआ नजर आया. जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया कि ये लड़किया सड़क पर दौड़ क्यों लगा रही हैं. बाद में पता चला कि ये सभी बच्चियां परीक्षा देने के समय पर सेंटर पहुंचा चाहती हैं क्योंकि सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ है जिसके चलते यह समय पर सेंटर नहीं पहुंच सकती हैं.
जब लड़कियां लड़क पर दौड़ लगा रहीं थी तो किसी ने पूछा कि दौड़ क्यों लगा रही हो तो उन्होंने बताया कि वे लोग मैट्रिक की परीक्षार्थी हैं और परीक्षा छूट न जाए, इसलिए दौड़ लगा रही हैं. इस दौरान किसी ने छात्राओं का वीडियो बना लिया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो देखकर सभी लोग छात्राओं की सरहाना कर रहे हैं.
पूरा मामला पटना मोड़ NH-2 का है. दरअसल मोहनिया में 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. जाकारी के मुताबिक, कैमूर में एनएच 2 पर सुबह से लंबा जाम लगा हुआ था. जिसकी वजह से दूर-दूर से मैट्रिक की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं जाम में फंस गए थे. जो छात्राएं शहर तक पहुंच चुकी थीं और पता चला कि कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सेंटर हैं तो उन्होंने कुछ नहीं सोचा और सीधे अपने-अपने वाहनों से सड़क पर उतरकर सेंटर तक के लिए दौड़ लगाना शुरू दिया. एनएच 2 हाइवे पर जाम की वजह से परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रही है कि छात्राओं ने करीब दो किलोमीटर तक की दौड़ लगाई.
बताया जा रहा है कि शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण जाम लग रहा है. जाम खुलवाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनएचएआई (NHAI) की टीम भी लगी रहती है. शुक्रवार को भी जाम की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ NH-2 पटना मोड़ के पास पहुंचे थे.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…