Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Matric Exam: जाम में फंस गईं मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्राएं, एग्जाम छूटने के डर से लगाई 2 किलोमीटर की दौड़, वीडियो वायरल

Bihar Board: जब लड़कियां लड़क पर दौड़ लगा रहीं थी तो किसी ने पूछा कि दौड़ क्यों लगा रही हो तो उन्होंने बताया कि वे लोग मैट्रिक की परीक्षार्थी हैं और परीक्षा छूट न जाए, इसलिए दौड़ लगा रही हैं.

Bihar board Exam

जाम में फंसी छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए लगाई दो किलोमीटर की दौड़ (फोटो ट्विटर)

Bihar Matric Exam: बिहार के कैमूर (Kaimur) में आज बीच सड़क पर काफी ज्यादा तदात में लड़कियों का एक झुंड दौड़ता हुआ नजर आया. जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया कि ये लड़किया सड़क पर दौड़ क्यों लगा रही हैं. बाद में पता चला कि ये सभी बच्चियां परीक्षा देने के समय पर सेंटर पहुंचा चाहती हैं क्योंकि सड़क पर भीषण जाम लगा हुआ है जिसके चलते यह समय पर सेंटर नहीं पहुंच सकती हैं.

जब लड़कियां लड़क पर दौड़ लगा रहीं थी तो किसी ने पूछा कि दौड़ क्यों लगा रही हो तो उन्होंने बताया कि वे लोग मैट्रिक की परीक्षार्थी हैं और परीक्षा छूट न जाए, इसलिए दौड़ लगा रही हैं. इस दौरान किसी ने छात्राओं का वीडियो बना लिया. फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो देखकर सभी लोग छात्राओं की सरहाना कर रहे हैं.

सुबह से हाइवे पर लगा हुआ था लंबा जाम

पूरा मामला पटना मोड़ NH-2 का है. दरअसल मोहनिया में 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. जाकारी के मुताबिक, कैमूर में एनएच 2 पर सुबह से लंबा जाम लगा हुआ था. जिसकी वजह से दूर-दूर से मैट्रिक की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं जाम में फंस गए थे. जो छात्राएं शहर तक पहुंच चुकी थीं और पता चला कि कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सेंटर हैं तो उन्होंने कुछ नहीं सोचा और सीधे अपने-अपने वाहनों से सड़क पर उतरकर सेंटर तक के लिए दौड़ लगाना शुरू दिया. एनएच 2 हाइवे पर जाम की वजह से परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रही है कि छात्राओं ने करीब दो किलोमीटर तक की दौड़ लगाई.

 

काफी समय से हो रही जाम की समस्या

बताया जा रहा है कि शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण जाम लग रहा है. जाम खुलवाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनएचएआई (NHAI) की टीम भी लगी रहती है. शुक्रवार को भी जाम की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ NH-2 पटना मोड़ के पास पहुंचे थे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital