खेल

IPL 2023: पार्थिव पटेल का बयान, ये खिलाड़ी CSK के लिए सबसे बड़ा कप्तानी विकल्प

IPL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. क्रिकेट के इस कॉकटेल को लेकर एक बार फिर क्रिकेट फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है. इस बीच जो सबसे बड़ा सवाल क्रिकेट फैंस के मन में है वो है आखिर माही के बाद सीएसके की कमान कौन संभालेगा? इस बीच भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पार्थिव पटेल का कहना है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली सीएसके के लिए कप्तानी विकल्प हो सकते हैं. जियोसिनेमा शो ‘मैच सेंटर लाइव’ पर विशेष रूप से बोलते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, एक नाम है जिसे मैं बताना चाहूंगा, वह है मोईन अली.

पार्थिव पटेल का बयान

जियोसिनेमा शो ‘मैच सेंटर लाइव’ पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, हमें यह देखना होगा कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी के लिए तैयार हैं. और यदि आप बात कर रहे हैं बेन स्टोक्स और उनकी कप्तानी के बारे में, जैसा कि आप जानते हैं, आईपीएल के तुरंत बाद एशेज शुरू होने जा रहा है और इंग्लैंड बोर्ड उन्हें कितना खेलने की अनुमति देगा, यह तो देखने वाली बात है.” पटेल ने कहा कि मोईन के पक्ष में एक सकारात्मक बात यह है कि वह पूरे आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टेस्ट नहीं खेलते हैं. इसलिए उन्हें एशेज सीरीज के लिए नहीं जाना होगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 में CSK का पूरा शेड्यूल, पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन से होगी धोनी एंड कंपनी की टक्कर

पटेल ने कहा, हालांकि, मोईन अली उस प्रकार का खिलाड़ी है जो टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं और जोस बटलर के चोटिल होने या अनुपलब्ध होने पर इंग्लैंड की कप्तानी करते हैं. इसलिए, वह एक अल्पकालिक विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि सीएसके और मुंबई हमेशा लंबे विकल्पों के बारे में सोचते हैं. पार्थिव ने कहा कि उनके पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मोईन के साथ खेलने का अनुभव है और उन्हें लगता है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी में नेतृत्व के गुण हैं. भारत के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि सीएसके को घरेलू मैदान में नई ऊर्जा लानी होगी और सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान देना होगा.

माही के लिए IPL 2023 बेहद खास

एमएस धोनी अपना आखिरी घरेलू मैच 16 मई को चेन्नई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेलेंगे. धोनी की सीएसके 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. जो उनका पहला घरेलू मैच भी होगा. CSK अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वियों मुंबई इंडियंस से 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी. वापसी का मुकाबला 6 मई को चेन्नई में खेला जाएगा.

पांच बार की चैंपियन एमआई अपना पहला मैच बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. दूसरी बड़ी भिड़ंत एमएस धोनी की सीएसके बनाम विराट कोहली की आरसीबी के बीच 17 अप्रैल को बेंगलुरु में होगी.

INPUT: IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

5 seconds ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

45 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago