Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए कारसेवकों के परिजनों को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

Godhra Train Fire Accident karsevak invited Ram Temple Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए कारसेवकों के परिजनों को भी बुलाया गया है.

Godhra Train Fire Accident karsevak invited Ram Temple Inauguration

गोधरा कांड में मारे गए कारसेवकों केे परिजनों को न्योता.

Godhra Train Fire Accident karsevak invited Ram Temple Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है. कल पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण पत्र भी दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में गोधरा ट्रेन अग्निकांड में जान गंवाने वाले कारसेवकों के परिजनों को भी न्योता दिया गया है. इस अग्निकांड में 59 लोगों ने जान गंवाई थी। इसमें से 19 के परिजन अयोध्या के समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका से लेकर माॅरीशस तक आयोजन की तैयारी, न्यूजीलैंड के मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम…पीएम मोदी को बधाई’

वीएचपी के गुजरात महासचिव अशोक रावल ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन कारसेवकों के परिजनों को बुलाया गया गया है जिन्होंने गोधरा कांड में अपनी जान गंवा दी थी. ये सभी कारसेवक अयोध्या से अहमदाबाद लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि विहिप ने सभी परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वे 20 परिवारों तक ही पहुंच पाए.

अग्निकांड में 59 कासेवकों की हुई थी मौत

बता दें कि फरवरी 2002 में ट्रेन अग्निकांड के बाद 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी. इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे. जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से पहले गोधरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी. इसमें औरतें-बच्चे भी शामिल थे.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: 98 साल के मूर्तिकार के अभी भी नहीं थके हाथ, अयोध्या में तराशा जटायु टीला, अभी करना है ये काम

अयोध्या में कुछ ऐसी हैं तैयारियां

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देश-विदेश की 2200 से अधिक नामचीन हस्तियों को मंदिर न्यास ने बुलावा भेजा है. इसके लिए अयोध्या नगरी पूरी तरह सज धज कर तैयार हो चुकी है. दीवारों पर वंदनवार लगाई जा ही है. चैराहों को सजाया जा रहा है. कुल मिलाकर भगवान राम के स्वागत में अयोध्यावासी तैयार है. वहीं वीवीआईपी को लेकर भी अयोध्या प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं. 60 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के चार्टर्ड प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे। ऐसे में प्लेन की पार्किंग के लिए आसपास के राज्यों के 12 से अधिक एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital