Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोरखपुर: CM पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, सपा नेता गिरफ्तार

गोरखपुर: CM पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, सपा नेता गिरफ्तार

CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करना सपा नेता को पड़ा भारी

UP NEWS: सपा  नेता को CM आदित्यनाथ योगी पर अभद्र  टिप्पणी करना भारी पड़ गया .पुलिस ने पोस्ट को डिलीट कराकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है.इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर के चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे, जहां से उसे जेल भेजा गया.  CM योगी आदित्यनाथ के कन्या पूजन का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी सपा नेता राहुल यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है..

रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कई धाराओं में केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, उसने CM  के कन्या पूजन से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था. उसने लिखा था कि बच्ची डर रही है, क्योंकि भगवा पहनकर ही रावण आए थे.अभद्र टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई. पुलिस को इसकी जानकारी  मिलते ही तत्काल केस दर्ज कर लिया गया. राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital