Bharat Express DD Free Dish

22 सितंबर से लागू हो रहे जीएसटी सुधार, दूध, घी और आइसक्रीम समेत कई चीजें होंगी सस्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

कल से लागू होने वाले जीएसटी सुधार के तहत रोजमर्रा के जरूरी सामान सस्ते होंगे. मदर डेयरी और अमूल ने अपने उत्पादों की नई रेट लिस्ट जारी की है, जिससे दूध, घी, पनीर और आइसक्रीम की कीमतों में कटौती होगी.

GST Reform: कल यानी 22 सितंबर से देश में बड़े पैमाने पर जीएसटी सुधार लागू होने जा रहे हैं. इस बदलाव का असर सिर्फ महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स या गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी सामान भी इससे सस्ते हो जाएंगे.

सरकार ने जीएसटी स्लैब को अब सिर्फ दो कैटेगरी में सीमित कर दिया है 5% और 18% जबकि 12% से 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि आम जनता को अब टैक्स में बड़ी राहत मिलने वाली है.

मदर डेयरी ने पहले ही घटाए दाम

सबसे पहले मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध, घी, पनीर और आइसक्रीम जैसे उत्पादों की कीमतें घटा दी हैं. कंपनी ने नई रेट लिस्ट जारी करते हुए बताया कि अब सभी उत्पाद या तो जीरो जीएसटी या 5% के सबसे निचले

स्लैब में आएंगे. इसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा.

आइए कुछ उदाहरण देखें:

मदर डेयरी की आइसक्रीम: 45 ग्राम आइसकैंडी, 50 एमएल वनीला कप और 30 एमएल चोकोबार अब 10 रुपये की जगह 9 रुपये में उपलब्ध होंगे.

100 एमएल चोको वनीला और बटरस्कॉच कोन अब 30 और 35 रुपये की जगह क्रमशः 25 और 30 रुपये में मिलेंगे.

GST reforms, GST rate cut

अमूल ने भी किया बड़ा ऐलान

मदर डेयरी के बाद शनिवार को अमूल ने भी अपने 700 से ज्यादा पैकेज्ड प्रोडक्ट्स की नई रेट लिस्ट जारी की. इसमें घी, बटर, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स शामिल हैं. नई कीमतें कल यानी 22 सितंबर से लागू होंगी.

कुछ खास बदलाव:

  1. 1 लीटर वनीला मैजिट कप अब 195 रुपये की बजाय 180 रुपये में मिलेगा.
  2. शुगर फ्री शाही अंजीर आइसक्रीम (125 एमएल) की कीमत घटकर 45 रुपये हो गई है.
  3. बटरस्कॉच (125 एमएल) और कुल्फी पंजाबी (60 एमएल) में 5 रुपये की कटौती, जबकि प्रोबायोटिक चोकोबार और गोल्ड मैंगो (60 एमएल) में 2 रुपये की कमी हुई है.

GST reforms, GST rate cut

बता दें कि ये बदलाव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में मंजूर किए गए थे. स्लैब बदलाव और टैक्स कट का उद्देश्य रोजमर्रा के जरूरी सामान की कीमतों को आम आदमी के लिए किफायती बनाना है. इसे नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- नई GST दरें लागू होने के बाद किस रेट पर मिलेगा पुराना स्टॉक?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read