Mother Dairy Milk Price Cut: केंद्र सरकार के द्वारा GST सुधारों का असर अब बाजार में दिखने लगा है. मदर डेयरी ने दूध के दाम में कटौती कर ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है. कंपनी ने अपने 1 लीटर टेट्रा पैक दूध की कीमत को 2 रुपये घटा दिया है. 1 लीटर टेट्रा पैक दूध जो पहले 77 रुपये में मिलता था, अब वो 75 रुपये कर दिया गया है.
इसके अलावा घी और पनीर समेत अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भी कटौती की है. 450 एमएल वाला दूध अब 33 की जगह 32 रुपये में मिलेगा.
22 सितंबर से लागू होने वाले थे रेट
केंद्र सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी सुधारों का ऐलान करते हुए जरूरी सामानों पर लगने वाली GST में कटौती कर दी थी. GST सुधार के बाद ये नए रेट्स 22 सितंबर से लागू होने वाले थे, लेकिन मदर डेयरी ने ग्राहकों को इसका लाभ पहले ही देना शुरू कर दिया है.
जीएसटी सुधारों के बाद दूध से लेकर पनीर तक और एसी से लेकर टीवी तक के दामों में कमी आ जाएगी. मदर डेयरी कंपनी का पूरा प्रोडक्ट जीरो GST से लेकर 5% जीएसटी स्लैब में आता है.
ये भी पढ़ें- एशिया कप में बढ़ा विवाद, ICC ने PCB की मांग ठुकराई, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से किया इनकार
200 ग्राम वाला पनीर का पैकेट 92 रुपये में मिलेगा
अगर हम पनीर की बात करें तो अब 200 ग्राम वाला पनीर का पैकेट 95 की जगह 92 में मिलेगा. वहीं 400 ग्राम वाला पनीर का पैकेट 174 रुपये में मिलेगा. पहले यह 180 रुपये में मिल रहा था. वहीं मलाई पनीर का 200 ग्राम वाला पैक 97 रुपये में मिलेगा. पहले इस पैक का दाम 100 रुपये था.
वहीं मदर डेयरी का 500 ग्राम वाला मक्खन 285 में मिलेगा. जो कि अबतक 305 रुपये में मिल रहा था. वहीं 100 ग्राम वाली मक्खन की टिक्की 62 की जगह 58 रुपये में मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

